Home » आवाजाही » एंकर श्वेता त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार कुमुद अहलावत के बारे में सूचनाएं

एंकर श्वेता त्रिपाठी और वरिष्ठ पत्रकार कुमुद अहलावत के बारे में सूचनाएं

96 Views

टीवी न्यूज इंडस्ट्री से जुड़ी दो अहम खबरें सामने आई हैं। एक ओर रिपब्लिक भारत की तेज-तर्रार एंकर श्वेता त्रिपाठी ने करीब सात साल बाद चैनल को अलविदा कह दिया है, वहीं दूसरी ओर वरिष्ठ पत्रकार कुमुद अहलावत अपना स्वतंत्र मीडिया वेंचर शुरू करने जा रही हैं।

श्वेता त्रिपाठी ने कहा रिपब्लिक भारत को अलविदा
करीब सात साल तक रिपब्लिक भारत का अहम चेहरा रहीं श्वेता त्रिपाठी ने चैनल से विदाई ले ली है। उन्होंने एक महीने पहले इस्तीफा दिया था और अब नोटिस पीरियड पूरा कर चुकी हैं। रिपब्लिक भारत में वे प्राइम टाइम शो ‘अंदर की खबर’ और वीकेंड शो ‘जिन्हें नाज़ है हिंद पर’ की होस्ट रही हैं। इसके अलावा वे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी चैनल की अहम एंकरिंग का हिस्सा थीं।

श्वेता ने 2008 में लाइव इंडिया से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2009 में फोकस न्यूज़ से जुड़ीं। 2010 में उन्होंने ज़ी हिंदुस्तान का रुख किया, जहां वे 8 साल तक स्टूडियो और ग्राउंड दोनों स्तरों पर सक्रिय रहीं। 2019 में वे रिपब्लिक भारत में शामिल हुईं। खबर है कि वे जल्द ही एक बड़े न्यूज़ चैनल में नई भूमिका निभाने वाली हैं।

कुमुद अहलावत शुरू करेंगी नया मीडिया वेंचर
लगभग दो दशक तक देश के बड़े मीडिया नेटवर्क्स में काम कर चुकीं सीनियर जर्नलिस्ट कुमुद अहलावत अब अपनी स्वतंत्र पत्रकारिता की राह पर हैं। उन्होंने Zee News, Times Now Navbharat, Aaj Tak और हाल ही में Lallantop जैसे प्रमुख ब्रांड्स में रिपोर्टिंग से लेकर एंकरिंग और लीडरशिप तक की ज़िम्मेदारियां निभाई हैं।

कुमुद का नया मीडिया वेंचर किस फॉर्मेट पर आधारित होगा, इसमें कौन-कौन से कार्यक्षेत्र शामिल होंगे, और उनकी टीम में कौन होंगे — फिलहाल इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन उनके पत्रकारिता के गहन अनुभव को देखते हुए, यह वेंचर मीडिया इंडस्ट्री में एक नई दिशा तय कर सकता है।

टीवी न्यूज इंडस्ट्री में इन दोनों महिलाओं की अगली पारी को लेकर मीडिया जगत में उत्सुकता बनी हुई है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology