Home » आवाजाही » क्या रक्तिम दास TV 9 छोड़ने वाले हैं,क्या किसी बड़े संस्थान में मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी ?

क्या रक्तिम दास TV 9 छोड़ने वाले हैं,क्या किसी बड़े संस्थान में मिल सकती हैं बड़ी जिम्मेदारी ?

88 Views

देश के प्रमुख मीडिया नेटवर्क्स में शुमार ‘टीवी9 नेटवर्क’ (TV9 Network) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर (डिजिटल और ब्रॉडकास्टिंग) रक्तिम दास जल्द ही अपनी नई पारी शुरू कर सकते हैं। सूत्रों के अनुसार, वह 31 अक्टूबर 2025 तक किसी बड़े मीडिया संस्थान से जुड़ सकते हैं। यह जानकारी मीडिया4samachar को विशेष रूप से मिली है।

रक्तिम दास वर्तमान में ‘टीवी9 नेटवर्क’ में ब्रॉडकास्ट, डिजिटल और ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के ग्रोथ स्ट्रैटेजी की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। साथ ही वे नेटवर्क की ब्रैंडेड कंटेंट यूनिट ‘स्टूडियो9’ (Studio9) का नेतृत्व भी कर रहे हैं।

इससे पहले, TV9 Studio के सीओओ (COO) के रूप में उन्होंने कंटेंट इनोवेशन और रेवेन्यू बढ़ाने की पहल को दिशा दी। जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड में उन्होंने Innovation Studio और Custom Content का नेतृत्व किया, जहां उनके नेतृत्व में कई अवॉर्ड-विनिंग ब्रैंड कैंपेन तैयार हुए। इसके अलावा, SMEpost.com के संस्थापक के रूप में उन्होंने देश का पहला डिजिटल प्लेटफॉर्म बनाया जो लघु एवं मध्यम उद्योग (SME) सेक्टर की आवाज को मजबूत करने के लिए समर्पित था।

रक्तिम दास पूर्व में कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में विभिन्न अहम पदों पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं। इनमें Network18 Media & Investments Limited, NewsX, Zee News Limited, India Today Group और The Times of India जैसे नाम प्रतिष्ठित नाम शामिल हैं।

Zee Business में अपनी पारी के दौरान उन्होंने ऐसा बदलाव किया, जिससे चैनल मार्केट लीडर बना, जबकि India Today Group में उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय मीडिया ब्रैंड लॉन्च किए और इवेंट्स को एक मजबूत रेवेन्यू मॉडल के रूप में स्थापित किया।

रक्तिम दास को संपादकीय, बिजनेस और ब्रैंड इनोवेशन को एक साथ जोड़ने की उनकी क्षमता के लिए जाना जाता है। उन्होंने लगातार कंटेंट-आधारित नए रेवेन्यू मॉडल और स्ट्रैटेजिक ग्रोथ प्लेटफॉर्म तैयार किए हैं। उनका करियर क्रिएटिव स्ट्रैटेजी, रेवेन्यू लीडरशिप और मीडिया ट्रांसफॉर्मेशन की विशेषज्ञता का अनोखा मेल दर्शाता है।

बता दें कि रक्तिम दास ‘टीवी9 नेटवर्क’ के शीर्ष मैनेजमेंट के साथ बहुत करीबी तौर पर काम कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, संभावना है कि मनीष सेठ भी जल्द ही नेटवर्क से विदा ले सकते हैं। हालांकि, वरिष्ठ स्तर की नियुक्तियों या इस्तीफों के मामलों में आमतौर पर संगठन और संबंधित व्यक्ति दोनों ही चुप्पी साधे रहते हैं। जब तक औपचारिक पुष्टि नहीं होती, ऐसे में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना मुश्किल है।

जैसे ही इस संबंध में पुख्ता जानकारी मिलेगी, Mesia4samachar अपने पाठकों को अपडेट करेगा। हालांकि, इस तरह के मामलों में हमेशा संभावना रहती है कि संबंधित अधिकारी को संगठन रोक ले, लेकिन इस मामले में ऐसी संभावना फिलहाल बहुत कम दिखाई दे रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology