
15 अगस्त का दिन जनतंत्र टीवी के लिए दोहरी खुशी का अवसर लेकर आया है। एक तरफ जहां पूरा देश स्वाधीनता दिवस का जश्न मना रहा है, वहीं दूसरी तरफ जनतंत्र टीवी ने अपनी स्थापना के 9 वर्ष सफलता पूर्वक पूरे कर लिए हैं। 15 अगस्त 2017 को जनतंत्र टीवी के चेयरमैन श्री अमित वैद जी के दूरदर्शी नेतृत्व में इस चैनल की नींव रखी गई थी। इन 9 वर्षों के सफर में चैनल ने निष्पक्ष पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करते हुए बदलते मीडिया परिदृश्य के बीच अपनी एक मजबूत पहचान बनाई है।

श्री कार्तिक वैद की अगुवाई में नई सोच और ऊर्जा
जनतंत्र टीवी की इस समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने का काम वर्तमान में श्री कार्तिक वैद जी सफलतापूर्वक कर रहे हैं। उनके नेतृत्व में संस्थान नई सोच, नई ऊर्जा और मजबूत संकल्प के साथ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर है। चैनल के प्रबंधन का मानना है कि नौ वर्षों का यह सफल सफर किसी एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि हर उस साथी की लगन और मेहनत का नतीजा है जिसने इसे परिवार समझकर योगदान दिया है। सफर में आई हर चुनौती ने टीम को और अधिक मजबूत बनाने का काम किया।


हेड ऑफिस में जश्न: पुराने कर्मचारियों को मिला सम्मान
स्थापना दिवस के इस खास मौके पर जनतंत्र टीवी के हेड ऑफिस में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां केक कटिंग सेरेमनी हुई। संस्थान ने एक सराहनीय और अनूठी पहल करते हुए अपने साथ सबसे लंबे समय से जुड़े पुराने कर्मचारियों के हाथों केक कटवाया। इस सम्मानजनक कदम के जरिए मैनेजमेंट ने कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और उनके वर्षों के समर्पण की सराहना की।





Users Today : 37
Users Yesterday : 92