Home » आवाजाही » पत्रकार नैयर आजम ने ‘द क्रेडिबल न्यूज़’ के साथ शुरू की नई पारी

पत्रकार नैयर आजम ने ‘द क्रेडिबल न्यूज़’ के साथ शुरू की नई पारी

44 Views

पत्रकार नैयर आजम ने डिजिटल समाचार मंच द क्रेडिबल न्यूज़ (The Credible News) के साथ नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने संस्थान में रिपोर्टर के पद पर जॉइन किया है।

नैयर आजम ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए कहा कि वह सड़कों से लेकर संसद तक और गांवों से लेकर शहरों तक की महत्वपूर्ण खबरें, लोगों की आवाज़ और जमीनी मुद्दे इस मंच के माध्यम से पाठकों तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने अपने काम पर भरोसा और समर्थन बनाए रखने की अपील भी की।

नैयर आजम ने इस अवसर के लिए अशोक कुमार पांडेय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके विश्वास और सहयोग से उन्हें यह नई जिम्मेदारी निभाने का अवसर मिला है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology