Home » आवाजाही » कविता खंडेलवाल बनीं ‘जी न्यूज’ की रीजनल हेड

कविता खंडेलवाल बनीं ‘जी न्यूज’ की रीजनल हेड

102 Views

मीडिया इंडस्ट्री का चर्चित नाम कविता खंडेलवाल अब ‘जी न्यूज’ की रीजनल हेड बन गईं हैं। उन्होंने Media4samachar से बातचीत में जानकारी साझा की है।

कविता ने लिखा, “मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मैं ‘जी न्यूज’में रीजनल हेड के रूप में नई भूमिका शुरू कर रही हूं। रिपब्लिक मीडिया में पांच यादगार साल पूरे हुए। अपने बॉस, सहकर्मियों और HR के सहयोग और सीख के लिए मैं आभारी हूं। अब जब मैं ‘जी न्यूज’ के साथ नई यात्रा शुरू कर रही हूं, तो इन अनुभवों को गर्व और कृतज्ञता के साथ आगे ले जा रही हूं।”

इस नियुक्ति से पहले, कविता रिपब्लिक वर्ल्ड में चीफ मार्केटिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत थीं। उन्होंने 2021 में मार्केटिंग मैनेजर के रूप में संगठन में शामिल होकर चार साल से अधिक समय तक विभिन्न लीडरशिप रोल निभाए।

रिपब्लिक मीडिया से पहले, उन्होंने टुडे नेटवर्क लिमिटेड में डिप्टी मैनेजर‑सेल्स, दैनिक भास्कर ग्रुप में डिप्टी मैनेजर‑मार्केटिंग और दैनिक जागरण में असिस्टेंट मार्केटिंग मैनेजर के पद पर काम किया।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology