श्री अधिकारी ब्रदर्स टेलीविज़न लिमिटेड (SAB Group) में मंगलवार को प्रबंधन स्तर पर बड़ा फेरबदल देखने को मिला। कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। यह इस्तीफा 20 नवंबर 2025 से प्रभावी माना जाएगा।
कंपनी ने बताया कि यह कदम हाल ही में हुए मैनेजमेंट और कंट्रोल के बदलाव का हिस्सा है, जो SEBI के शेयर अधिग्रहण और टेकओवर नियमों के तहत चल रहे ओपन ऑफर से जुड़ा हुआ है। इसी प्रक्रिया के चलते कंपनी के बोर्ड में व्यापक बदलाव किए गए हैं।
एमडी के साथ-साथ रवि गौतम अधिकारी ने भी चेयरमैन और नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के पद से इस्तीफा सौंप दिया है।
इस्तीफा देने वाले अधिकारियों की सूची:
प्रितेश राजगोर — स्वतंत्र निदेशक
डॉ. गणेश प्रसाद राऊत — स्वतंत्र निदेशक
उमाकांत भैरवजोश्यूलू — स्वतंत्र निदेशक
लताशा लक्ष्मण जाधव — गैर-कार्यकारी निदेशक
कैलाशनाथ मार्कंड अधिकारी — मैनेजिंग डायरेक्टर
रवि गौतम अधिकारी — चेयरमैन व नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर
कंपनी के अनुसार सभी इस्तीफों की वजह वही है जो संबंधित अधिकारियों ने अपने इस्तीफा पत्र में उल्लेख की है और इसके अतिरिक्त कोई अन्य कारण नहीं है।




Users Today : 166
Users Yesterday : 139