खबर चंडीगढ़ मीडिया से हैं यहां पर Living India News को नया एमडी व एडिटर इन चीफ मिल गया हैं,वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल ने अब इस चैनल की कमान संभाल ली हैं
अतुल अग्रवाल नोएडा से प्रसारित “हिन्दी खबर” न्यूज चैनल के पहले से ही एमडी व एडिटर इन चीफ हैं
अतुल अग्रवाल एक बेहद अनुभवी व योग्य पत्रकार हैं,उन्होंने नेटवर्क 18, आईबीएन 7, ईटीवी, जी न्यूज, न्यूज 24, इंडिया न्यूज, डीडी न्यूज जैसे कई नेशनल चैनलों में काम किया है। उनकी शिक्षा में बीएससी, बीजे, एमबीए और एलएलबी शामिल हैं। उनका जन्म 29 जुलाई को बांदा, उत्तर प्रदेश में हुआ था
लिविंग इंडिया न्यूज चैनल का प्रसारण एयरटेल डीटीएच 565 टाटा प्ले 1928 व DEN 313 पर हो रहा हैं
Living India News न्यूज चैनल का मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष और सटीक रिपोर्टिंग प्रदान करना है। यह चैनल राजनीति, व्यवसाय, खेल, मनोरंजन और अधिक जैसे विभिन्न विषयों पर समाचार कवरेज प्रदान करता है, खासकर चंडीगढ़ और उसके आसपास के क्षेत्रों पर विशेष ध्यान केंद्रित करता हैं
Living India News की टीम अनुभवी पत्रकारों और रिपोर्टर्स से बनी है जो महत्वपूर्ण घटनाओं और विकास पर नवीनतम अपडेट और गहन विश्लेषण प्रदान करते हैं
वरिष्ठ पत्रकार अतुल अग्रवाल इन चार सैटेलाइट चैनलों की जिम्मेदारी वर्तमान में संभाल रहे हैं,नीचे देखें
हिन्दी ख़बर (न्यूज़)
लिविंग इंडिया (न्यूज़)
टब्बर हिट्स (मूवी)
पंजाबी हिट्स (म्यूजिक)





Users Today : 50
Users Yesterday : 139