Home » टीवी » सुदर्शन न्यूज़ चैनल के लखनऊ संवाददाता पर जानलेवा हमला बुरी तरह से मारा गया

सुदर्शन न्यूज़ चैनल के लखनऊ संवाददाता पर जानलेवा हमला बुरी तरह से मारा गया

99 Views

लखनऊ में सुदर्शन न्यूज़ के पत्रकार सुशील अवस्थी राजन को बुरी तरह मारा पीटा गया है। जानकारी के मुताबिक़ उन्हें घर से बुलाकर गाड़ी में बिठाया गया और फिर पीट पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। वे अस्पताल में हैं। और स्वनाम धन्य बड़े पत्रकार संगठन कोमा में हैं! कहीं से कोई आवाज़ नहीं है!!

बताया जा रहा है कि सुशील अवस्थी लगातार किसी बड़े नेता और उसके बेटे के बारे में लिख रहे थे। मारपीट की घटना का क्या इस लेखन से भी रिश्ता है? पुलिस निष्पक्ष जांच करे, तो संभवत: सत्य सामने आए। मगर जो सत्य सामने है, वो और भी बड़ा है।

सुदर्शन न्यूज़ जो दिन रात भाजपा और योगी के समर्थन में ज़मीन-आसमान एक किए रहता है, और उसके पत्रकार को प्रदेश की राजधानी में सरेआम गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ा है! इसीलिए कानून की अंधेरगर्दी के दौर में आवाज़ उठाना बेहद ज़रूरी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology