Home » टीवी » “भारत 24” चैनल वर्कप्लेस हैरेसमेंट से परेशान एक्जीक्यूटिव कृष्णा राजभर ने Media4samachar का जताया आभार

“भारत 24” चैनल वर्कप्लेस हैरेसमेंट से परेशान एक्जीक्यूटिव कृष्णा राजभर ने Media4samachar का जताया आभार

91 Views

लखनऊ / डिजिटल डेस्क: निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के साथ-साथ पत्रकारों के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘Media4Samachar’ की साख लगातार मजबूत हो रही है। हाल ही में राष्ट्रीय हिंदी समाचार चैनल ‘भारत 24’ में बतौर डिजिटल एक्जीक्यूटिव कार्यरत कृष्णा राजभर से जुड़े एक मामले जिसमें चैनल के HOD व एच आर द्वारा उनको मानसिक प्रताड़ित किया जा रहा था जिसमें मीडिया4समाचार द्वारा प्रमुखता और कानूनी तथ्यों (Legal Facts) के साथ उजागर करने के बाद उन्होंने संस्थान और उसकी पूरी टीम के प्रति आभार व्यक्त किया है।

कृष्णा राजभर ने क्या कहा?

​मीडिया4समाचार पर अपनी खबर प्रकाशित होने और उस पर मिले त्वरित संज्ञान के बाद कृष्णा राजभर ने विशेष रूप से धन्यवाद संदेश भेजते हुए लिखा:

“मेरी बात को प्रमुखता से प्रकाशित करने के लिए पूरी टीम का दिल से धन्यवाद। आपका एक ऐसा मीडिया प्लेटफॉर्म है जो हर पीड़ित पत्रकार की आवाज प्रमुखता से लीगल (कानूनी पहलुओं) के साथ उठाता है।”और कानूनी मदद में पूरा साथ देता हैं 

​मीडिया जगत में अक्सर पत्रकारों से जुड़े मुद्दों और उनकी समस्याओं को दबाने का प्रयास किया जाता है, लेकिन Media4Samachar ने हमेशा ‘पत्रकार हित’ को सर्वोपरि रखा है। संस्थान न केवल मीडिया जगत की हर छोटी-बड़ी हलचल को कवर करता है, बल्कि किसी भी पत्रकार के साथ होने वाले अन्याय के खिलाफ कानूनी और नैतिक तथ्यों के साथ आवाज बुलंद करता है।

​कृष्णा राजभर द्वारा व्यक्त किया गया यह आभार इस बात का प्रमाण है कि Media4Samachar आज देश भर के पत्रकारों और मीडियाकर्मियों के लिए एक भरोसेमंद और निडर मंच बन चुका है।

संपादकीय टीम का संदेश:

“Media4Samachar अपने सभी पाठकों और मीडिया साथियों के विश्वास का सम्मान करता है। हम भविष्य में भी पूरी निष्पक्षता और निडरता के साथ पत्रकारों के अधिकारों और सच की आवाज को मंच देते रहेंगे।”

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology