Home » टीवी » डीडी न्यूज़ में ममता वर्मा को डायरेक्टर जनरल का प्रभार

डीडी न्यूज़ में ममता वर्मा को डायरेक्टर जनरल का प्रभार

112 Views

सरकारी प्रसारक दूरदर्शन समाचार (डीडी न्यूज़) को नया महानिदेशक मिल गया है। भारतीय सूचना सेवा (आईआईएस) की वरिष्ठ अधिकारी ममता वर्मा को डीडी न्यूज़ के डायरेक्टर जनरल का प्रभार सौंपा गया है। प्रशासनिक और संचार के क्षेत्र में लंबे अनुभव के साथ ममता वर्मा की यह नियुक्ति डीडी न्यूज़ के लिए एक अहम बदलाव मानी जा रही है।

भारतीय सूचना सेवा के 1994 बैच की अधिकारी श्रीमती ममता वर्मा हिमाचल प्रदेश के शिमला की हैं। उन्होंने शिमला के लोरेटो कॉन्वेंट एवं सैंट बीड्स कॉलेज से शिक्षा हासिल की है। श्रीमती वर्मा अब तक केंद्रीय पंचायतीराज विभाग में संयुक्त सचिव का पदभार संभाल रही थीं।

वे बहुत सक्षम और योग्य अधिकारी हैं। उनके सफल कार्यकाल हेतु मंगलकामनाएं। हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं!!

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology