Home » टीवी » ‘जनतंत्र टीवी’ न्यूज चैनल से प्रधान संपादक जितेंद्र शर्मा की विदाई,मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

‘जनतंत्र टीवी’ न्यूज चैनल से प्रधान संपादक जितेंद्र शर्मा की विदाई,मैनेजमेंट ने लिया बड़ा फैसला

99 Views

नोएडा (मीडिया डेस्क): दिल्ली-एनसीआर के मीडिया गलियारे से इस वक्त की एक बड़ी खबर सामने आ रही है। नोएडा से प्रसारित होने वाले हिंदी न्यूज चैनल ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) के प्रधान संपादक (Editor-in-Chief) जितेंद्र शर्मा की संस्थान से विदाई हो गई है। सूत्रों के मुताबिक, चैनल प्रबंधन और जितेंद्र शर्मा के बीच राहें जुदा हो चुकी हैं, जिसे मीडिया जगत में मैनेजमेंट का एक बड़ा और अप्रत्याशित निर्णय माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, यह केवल सामान्य कामकाजी फेरबदल नहीं है,बल्कि इसके पीछे कई कारण हैं जो पिछले कुछ समय से ‘Media4samachar’ पर लगातार सुर्खियों में बना हुआ था जिसका प्रबंधन ने संज्ञान ले लिया हैं

आंतरिक प्रशासनिक दिक्कतों को देखते हुए जनतंत्र टीवी के शीर्ष प्रबंधन (Management) ने एक बड़ा और कड़ा निर्णय लेते हुए एडिटर-इन-चीफ की संस्थान से विदाई तय कर दी है।

  • अन्य प्रशासनिक कारण: इसके अलावा चैनल के भीतर कुछ अन्य रणनीतिक बदलावों और परफॉर्मेंस से जुड़े मुद्दों को लेकर भी प्रबंधन और जितेंद्र शर्मा के बीच वैचारिक मतभेद खुलकर सामने आ गए थे। आखिरकार, इन तमाम परिस्थितियों को देखते हुए दोनों पक्षों की राहें हमेशा के लिए जुदा हो गईं।

​गौरतलब है कि जितेंद्र शर्मा ने करीब 8 महीने पहले ही नवंबर 2025 में इस संस्थान की कमान संभाली थी। इतनी जल्दी चैनल और उनके बीच जुड़ाव खत्म होने को लेकर मीडिया गलियारों में कयासों और चर्चाओं का बाजार गर्म है।

नवंबर 2025 में संभाली थी कमान

​जितेंद्र शर्मा को नवंबर 2025 में ‘जनतंत्र टीवी’ ने एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपते हुए एडिटर-इन-चीफ के पद पर नियुक्त किया था। इससे पहले वह ‘आईटीवी नेटवर्क’ (iTV Network) में सीनियर एग्जिक्यूटिव एडिटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। माना जा रहा था कि उनके दो दशक से लंबे अनुभव का लाभ उठाकर चैनल अपनी रीच और कंटेंट को एक नई ऊंचाई देगा, लेकिन महज कुछ ही महीनों में इस सफर पर विराम लग गया।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology