Home » टीवी » ‘नेटवर्क18’ ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी ने किया बड़ा बदलाव,नई पीढ़ी को मिली बड़ी व अहम जिम्मेदारी

‘नेटवर्क18’ ग्रुप में मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी ने किया बड़ा बदलाव,नई पीढ़ी को मिली बड़ी व अहम जिम्मेदारी

53 Views

‘नेटवर्क18’ (Network18) ने अपने टॉप मैनेजमेंट में बड़ा बदलाव किया है। कंपनी अब साफ तौर पर नई पीढ़ी के लीडरशिप टीम को आगे बढ़ा रही है।

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर राहुल जोशी ने एक इंटरनल नोट में नई टीम और जिम्मेदारियों की जानकारी दी।

नए सेटअप के तहत स्मृति मेहरा, एस. शिवकुमार और मितुल संगानी अब सीधे टॉप लीडरशिप के साथ काम करेंगे। वहीं, गणेश अय्यर और अभिनय चौहान पहले की तरह अपनी भूमिका में बने रहेंगे।

बदलाव के तहत प्रभात चटर्जी (Forbes) और अरुण थापर (AETN-18) अब स्मृति मेहरा को रिपोर्ट करेंगे। इनके साथ मल्लिका नाथ हांडा भी उनकी टीम में शामिल होंगी, जो खास प्रोजेक्ट्स संभालेंगी।

वहीं, सिद्धार्थ नेवाटिया (CRO-ILC) और पंकज सोनी (मार्केटिंग हेड-ILC) अब मितुल सांगानी को रिपोर्ट करेंगे। इनकी जिम्मेदारी खासकर हिंदी और रीजनल बाजार, खासतौर पर छोटे शहरों में दर्शकों और रेवेन्यू बढ़ाने पर होगी।

एक और बड़े बदलाव में Moneycontrol के ब्रैंडेड कंटेंट बिजनेस को News18 Studio के साथ जोड़ा जा रहा है। इसमें डॉन ज़रार अब एस शिवकुमार के साथ मिलकर काम करेंगे।

प्रणव बख्शी को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। अब वे इंटरनेशनल बिजनेस भी संभालेंगे, साथ ही सोशल और कनेक्टेड टीवी पर ग्रोथ जारी रखेंगे।

टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में पुनीत सिंहवी को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। अब उनके तहत ब्रॉडकास्ट टेक्नोलॉजी, IT और सिक्योरिटी के काम आएंगे।

इसके अलावा, दर्शिल पारेख (सेल्स स्ट्रैटेजी हेड) सीधे टॉप मैनेजमेंट के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि टीमों के बीच बेहतर तालमेल हो सके। वहीं जितामित्र मोहंती अब दर्शकों से जुड़े डेटा को कंटेंट स्ट्रैटेजी में बदलने पर काम करेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology