Home » Uncategorized » सहारा ग्रुप से बेदखली पर मीडिया हेड सुमित राय ने Media4samachar को भेजा अपना इस्तीफा,मार्च में मैनेजमेंट पर बड़े बदलाव के संकेत

सहारा ग्रुप से बेदखली पर मीडिया हेड सुमित राय ने Media4samachar को भेजा अपना इस्तीफा,मार्च में मैनेजमेंट पर बड़े बदलाव के संकेत

114 Views

लखनऊ/नई दिल्ली। सहारा मीडिया के पूर्व मीडिया हेड और सीईओ सुमित राय ने सहारा इंडिया परिवार से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सहारा इंडिया के चेयरमैन कार्यालय को संबोधित एक भावुक पत्र में अपने पद से हटने की घोषणा करते हुए 3 मार्च 2026 से इस्तीफा प्रभावी होने की बात कही है।

सुमित राय ने 3 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक का समय अपना नोटिस पीरियड बताया है और प्रबंधन से सभी बकाया देयकों के जल्द निपटारे का अनुरोध भी किया है।

“यह फैसला आसान नहीं था”

अपने इस्तीफा पत्र में सुमित राय ने लिखा है कि यह निर्णय उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा है। उन्होंने कहा—

“यह मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं थी। मैंने यहां प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों रूप से बहुत कुछ सीखा है। यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है और इसमें बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हैं।”

उन्होंने यह भी लिखा कि अब वह अपने भविष्य और व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देना चाहते हैं, भले ही यह फैसला दर्दनाक क्यों न हो।

सहारा को कहा धन्यवाद, लेकिन विदाई भारी

सुमित राय ने अपने पत्र में सहारा प्रबंधन का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें यहां जो अवसर, मार्गदर्शन और भरोसा मिला, उसने उनके करियर को आकार दिया।

पत्र के अंत में उन्होंने भावुक अंदाज़ में लिखा—

“This goodbye is harder than I expected.”
और हस्ताक्षर के साथ लिखा— “Best and Sahara Pranam”

सहारा मीडिया के पूर्व मीडिया हेड और सीईओ सुमित राय ने सहारा इंडिया परिवार से औपचारिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने सहारा इंडिया के चेयरमैन कार्यालय को संबोधित एक भावुक पत्र में अपने पद से हटने की घोषणा करते हुए 3 मार्च 2026 से इस्तीफा प्रभावी होने की बात कही है।

सुमित राय ने 3 फरवरी 2026 से 3 मार्च 2026 तक का समय अपना नोटिस पीरियड बताया है और प्रबंधन से सभी बकाया देयकों के जल्द निपटारे का अनुरोध भी किया है।

“यह फैसला आसान नहीं था”

अपने इस्तीफा पत्र में सुमित राय ने लिखा है कि यह निर्णय उनके लिए भावनात्मक रूप से बेहद कठिन रहा है। उन्होंने कहा—

“यह मेरे लिए सिर्फ एक नौकरी नहीं थी। मैंने यहां प्रोफेशनल और पर्सनल दोनों रूप से बहुत कुछ सीखा है। यह फैसला हल्के में नहीं लिया गया है और इसमें बहुत सारी भावनाएं जुड़ी हैं।”

उन्होंने यह भी लिखा कि अब वह अपने भविष्य और व्यक्तिगत विकास को प्राथमिकता देना चाहते हैं, भले ही यह फैसला दर्दनाक क्यों न हो।

सहारा को कहा धन्यवाद, लेकिन विदाई भारी

सुमित राय ने अपने पत्र में सहारा प्रबंधन का आभार जताते हुए लिखा कि उन्हें यहां जो अवसर, मार्गदर्शन और भरोसा मिला, उसने उनके करियर को आकार दिया।

पत्र के अंत में उन्होंने भावुक अंदाज़ में लिखा—

“This goodbye is harder than I expected.”
और हस्ताक्षर के साथ लिखा— “Best and Sahara Pranam”

To,
The chairman office,
Sahara India Pariwar,
Lucknow.

Writing this is not easy for me, and I want to be honest about that. After a great deal of reflection, I’ve decided to resign from my position effective from 3rd March’2026.

Please treat this one month 3rd February’26 to 3rd March’26 as notice period .

This role has meant more to me than just a job. I’ve grown here—professionally and personally—and I’m grateful for the opportunities, challenges, and support I’ve experienced during my time with the team. The decision to leave wasn’t made lightly, and it comes with mixed emotions.

At the same time, I’ve reached a point where I need to prioritize what’s next for me, even though it’s difficult to step away from something familiar and meaningful. I believe this is the right decision for my growth, even if it’s a painful one.

Thank you for the trust, guidance, and moments that shaped my time here. I will do everything I can to ensure a smooth transition and leave my responsibilities in good order.

Please clear all my dues as the earliest.

This goodbye is harder than I expected

Best and Sahara Pranam,

Sumit Roy
E.C. 111

अटैचमेंट के बाद आया इस्तीफा

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही सुमित राय को सहारा मीडिया से हटाकर सहारा इंडिया के कमांड ऑफिस, लखनऊ में अटैच किया गया था। इसके बाद से ही उनके भविष्य को लेकर अटकलें तेज थीं। अब उनके इस्तीफे से यह साफ हो गया है कि वे सहारा समूह से पूरी तरह अलग होने जा रहे हैं।

सहारा मीडिया में खाली हुआ सबसे बड़ा पद

सुमित राय के इस्तीफे के बाद सहारा मीडिया में शीर्ष नेतृत्व का पद पूरी तरह खाली हो गया है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि नया मीडिया हेड कौन होगा और कब नियुक्ति होगी।

सूत्रों के मुताबिक, सहारा मीडिया कर्मचारियों के लंबे आंदोलन, आंतरिक असंतोष और मैनेजमेंट से संवाद की खाई के बीच यह इस्तीफा सहारा मीडिया के इतिहास में एक टर्निंग पॉइंट माना जा रहा है।

यह सिर्फ एक इस्तीफा नहीं, बल्कि सहारा मीडिया के एक पूरे दौर के अंत के रूप में देखा जा रहा है

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology