Home » आवाजाही » ‘एबीपी नेटवर्क’ में प्रेजिडेंट की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगी मोना जैन,डायरेक्टर ध्रुव मुखर्जी ने स्वागत करते हुए कही ये बड़ी बात

‘एबीपी नेटवर्क’ में प्रेजिडेंट की बड़ी जिम्मेदारी संभालेंगी मोना जैन,डायरेक्टर ध्रुव मुखर्जी ने स्वागत करते हुए कही ये बड़ी बात

92 Views

प्रिया अरोरा
मीडिया4समाचार ब्यूरो

‘एबीपी नेटवर्क’ के साथ मोना जैन की यह दूसरी पारी होगी। ऐसे में इस नियुक्ति को ‘घर वापसी’ के तौर पर भी देखा जा रहा है।

सीनियर मीडिया प्रोफेशनल मोना जैन एक बार फिर ‘एबीपी नेटवर्क’ (ANP Network) से जुड़ने जा रही हैं। वह ‘एबीपी’ में प्रेजिडेंट (रेवेन्यू ग्रोथ एंड बिजनेस डेवलपमेंट) की जिम्मेदारी संभालेंगी। यह मोना जैन का ‘एबीपी नेटवर्क’ के साथ दूसरा कार्यकाल होगा। ऐसे में इस नियुक्ति को ‘घर वापसी’ के तौर पर भी देखा जा रहा है।

मोना जैन इससे पहले पंकज कृष्णा की कंपनी ‘ब्रैंडपल्स ग्लोबल’ (BrandPulse Global) में चीफ ग्रोथ ऑफिसर के पद पर अपनी जिम्मेदारी रही थीं, जहां से उन्होंने अपनी पारी को विराम दे दिया था।

इस नियुक्ति के बारे में ‘एबीपी नेटवर्क’ के डायरेक्टर ध्रुब मुखर्जी ने हमारी बातचीत में कहा, ‘हम अपनी रेवेन्यू ग्रोथ की यात्रा में मोना के समृद्ध अनुभव का लाभ उठाने के लिए उत्सुक हैं।’

मोना जैन ने अपने करियर की शुरुआत ‘हिन्दुस्तान थॉम्पसन एसोसिएट्स’ में मीडिया प्लानर के रूप में की थी। इसके बाद वह ‘कॉन्ट्रैक्ट ऐडवर्टाइजिंग’ में मीडिया ग्रुप की हेड बनीं और फिर ‘मुद्रा कम्युनिकेशंस’ में मीडिया डायरेक्टर रहीं। उन्होंने ‘जी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज’ में जाकर एग्जिक्यूटिव वाइज प्रेजिडेंट का पद संभाला और ABP नेटवर्क में चीफ रेवेन्यू ऑफिसर के रूप में काम किया। बाद में ‘जी मीडिया कॉरपोरेशन लिमिटेड’ (ZMCL) में भी उन्होंने वही भूमिका निभाई।

‘जी मीडिया’ में उनके नेतृत्व में नेटवर्क के टेलीविजन और डिजिटल प्लेटफॉर्म दोनों की रेवेन्यू और ब्रैंडेड कंटेंट स्ट्रैटजी मजबूत हुई। उन्होंने ऐडवर्टाइजर्स के साथ सहयोग बढ़ाने और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के दौर में नेटवर्क की रणनीति को और सशक्त बनाया।

मोना जैन ने ‘एबीपी’ और ‘जी मीडिया’ में काम करने से पहले ‘विवाकी एक्सचेंज’ में लगभग 9 साल बिताए, जहां वह चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) और स्ट्रैटजिक इन्वेस्टमेंट्स की इंडिया हेड के तौर पर रहीं। इस दौरान उन्होंने मीडिया इन्वेस्टमेंट्स और पार्टनरशिप्स की वैल्यू बढ़ाने पर ध्यान दिया। उन्होंने ‘कॉन्ट्रैक्ट ऐडवर्टाइजिंग’ और ‘मुद्रा कम्युनिकेशंस’ में भी सीनियर लीडर की भूमिका निभाई और कई बड़े ब्रैंड्स की मीडिया रणनीतियों को आकार दिया

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology