Home » आयोजन » नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज 2026 का नॉमिनेशन हुआ स्टार्ट

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज 2026 का नॉमिनेशन हुआ स्टार्ट

162 Views

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन एवं लायंस क्लब दिल्ली वेज के संयुक्त तत्वाधान में विगत तीन वर्षो से लगातार वूमेन प्रेस्टीज अवार्ड कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है इस वर्ष भी कार्यक्रम का नॉमिनेशन स्टार्ट हो गया हैं जिसका उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना और उनकी उपलब्धियों और संघर्ष को पहचानना

नारी शक्ति एक नई पहल संस्था की संस्थापक सुप्रीम कोर्ट की वरिष्ठ अधिवक्ता व Media4samachar की मुख्य संपादक एड.डॉ.नूपुर धमीजा रंजन हैं वही लायंस क्लब दिल्ली वेज के चार्टर अध्यक्ष लायन डॉ. गौरव गुप्ता हैं

वुमेन प्रेस्टीज अवार्ड 2026 में उन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा जो अपना घर परिवार को संभालने के उपरांत समाज के विभिन्न क्षेत्रों के सामाजिक कार्यों में निस्वार्थ अपना योगदान लगातार दे रही हैं ।
यह अवार्ड किसी भी महिला को संस्था के द्वारा पूरे जीवन में सिर्फ एक बार दिया जाता है।

नारी शक्ति संस्था: महिलाओं की आवाज का बनी ध्वनि
नारी शक्ति संस्था ने महिलाओं की आत्मसम्मान और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निरंतर बनाए रखा है। इस संस्था के नाम पर चार विश्व रिकॉर्ड दर्ज है। बता दें कि नारी शक्ति संस्था के संस्थापक नूपुर धमीजा ने इस संदेश को देश और विदेश में फैलाने के लिए कड़ी मेहनत और समर्पण की है। उन्होंने इस संस्था को एक आवाज के रूप में स्थापित किया है, जो महिलाओं के हक की रक्षा करती है और उन्हें समर्थ बनाती है। नारी शक्ति संस्था ने अपने कार्यों से न केवल अपनी पहचान बनाई है, बल्कि समाज में बदलाव लाने के लिए एक महत्वपूर्ण क्रांति की भूमिका निभाई है। इस संस्था की पहचान अब विश्वस्तरीय हो चुकी है, और नारी सुरक्षा और समाज में समानता के लिए उनका योगदान अविस्मरणीय है। नारी शक्ति संस्था के संस्थापिका नूपुर धमीजा ने इसे एक मिशन बनाया है कि महिलाओं को समाज में समानता और सुरक्षा की भावना मिले।

नारी शक्ति संस्था की कामयाबी का सबसे बड़ा कारण है उनका समर्पित कार्य और विश्वास कि महिलाओं को समाज में एक मान्यता और सम्मान के साथ जीने का हक होना चाहिए।

नारी शक्ति एक नई पहल फाउंडेशन के बैनर तले बच्चियों, महिलाओं को निःशुल्क कानूनी सहायता, निःशुल्क मार्शल आर्ट्स का प्रशिक्षण शिविर, गुड टच बैंड टच का जागरूकता अभियान, असहायों/जरूरतमंदों को ब्लड एवं कम्बल वितरण तथा निर्धन परिवार के बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से निशुल्क स्टेशनरी सामान एवं ऊलेन कपड़ों का वितरण कर लोगों के जीवन को रोशन करने का काम कर रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology