Home » टीवी » The New Indian Express Group में नटराजन विश्वनाथन बने वाइस प्रेजिडेंट

The New Indian Express Group में नटराजन विश्वनाथन बने वाइस प्रेजिडेंट

45 Views

‘द न्यू इंडियन एक्सप्रेस’ ग्रुप (The New Indian Express Group) ने अपने वरिष्ठ अधिकारी नटराजन विश्वनाथन को प्रमोट करते हुए वाइस प्रेजिडेंट (Vice President) नियुक्त किया है।

नटराजन पिछले करीब छह वर्षों से The New Indian Express Group के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने कंपनी में विभिन्न जिम्मेदारियां निभाईं और वह सेल्स (Sales) व बिजनेस ग्रोथ में अग्रसर रहे।

The New Indian Express Group से पहले नटराजन ने The Hindu में 10 साल से अधिक समय तक काम किया। उन्होंने अक्टूबर 2020 में सीनियर रीजनल मैनेजर (Senior Regional Manager) के पद से इस्तीफा दिया था।

The Hindu में अपने कार्यकाल के दौरान वह क्लस्टर हेड के रूप में कार्यरत थे। उनके पास रिटेल, क्लोदिंग, ज्वेलरी, ऑटोमोबाइल और इंडस्ट्रियल जैसे प्रमुख बिजनेस सेक्टरों की जिम्मेदारी थी।

इसके अलावा, वे कंपनी की सभी सेल्स गतिविधियों का नेतृत्व भी कर रहे थे और व्यवसाय को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई।

The New Indian Express Group में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में उनकी नियुक्ति को कंपनी की नेतृत्व टीम को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। उनके लंबे अनुभव से कंपनी की सेल्स रणनीति और कारोबार को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology