गोरखपुर । अगर आपके अंदर पत्रकारिता का जुनून है, सच बोलने और लिखने का साहस है, और समाज की समस्याएं आपको झकझोरती हैं—तो यह अवसर आपके लिए है। गोरखपुर से प्रकाशित साप्ताहिक अखबार और न्यूज चैनल “नव्य जागरण (सच सबसे तेज)” ने पत्रकारों और अन्य पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है।
कंपनी की ओर से जारी आधिकारिक सूचना के मुताबिक, गोरखपुर हेड ऑफिस और राजधानी लखनऊ के लिए योग्य अभ्यर्थियों की नियुक्ति की जाएगी। जिन उम्मीदवारों के पास डिजिटल, प्रिंट या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कम से कम 4 वर्षों का अनुभव है, उन्हें स्थाई नियुक्ति दी जाएगी। इन कर्मचारियों को संस्थान में स्टाफर की सभी सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।
खास बात यह है कि कुल पदों में से 30 फीसदी पदों पर महिला अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। साथ ही, कंपनी ने यह भी स्पष्ट किया है कि चयनित अभ्यर्थियों को उनकी पिछली पे-स्लिप से बेहतर वेतन पैकेज दिया जाएगा।
वेकेंसी विवरण इस प्रकार है—
1. रिपोर्टर – 3 पद
(डिजिटल/प्रिंट मीडिया में 4 वर्षों का अनुभव आवश्यक)
2. रिपोर्टर (महिला) – 1 पद
(डिजिटल/प्रिंट मीडिया में 4 वर्षों का अनुभव आवश्यक)
3. रिपोर्टर ट्रेनी – 1 पद
(फ्रेशर्स आवेदन कर सकते हैं; महिला उम्मीदवारों को वरीयता)
4. सब एडिटर – 3 पद
(डिजिटल/प्रिंट मीडिया में 4 वर्षों का अनुभव आवश्यक)
5. वीडियो एंकर/रिपोर्टर – 1 पद (महिला)
(डिजिटल/इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में 4 वर्षों का अनुभव आवश्यक)
6. फोटो जर्नलिस्ट/कैमरा पर्सन – 1 पद
(फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी और एडिटिंग स्किल्स के साथ 5 वर्षों का अनुभव आवश्यक)
7. वीडियो एडिटर – 1 पद
(फिल्म प्रोडक्शन और Premiere Pro में दक्षता आवश्यक)
8. एचआर – 1 पद
(एमबीए इन ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट आवश्यक)
9. अकाउंटेंट – 1 पद
(अकाउंटिंग, Tally और GST डॉक्युमेंटेशन में अनुभव आवश्यक)
वेतन: चयनित उम्मीदवारों को उनकी पिछली सैलरी से अधिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन प्रक्रिया: इच्छुक अभ्यर्थी अपना सीवी ईमेल करें —
corporatenavyajagran@gmail.com
कार्यस्थल: गोरखपुर और लखनऊ






Users Today : 51
Users Yesterday : 139