93 Views
नोएडा सेक्टर 65 से संचालित नेटवर्क 10 न्यूज़ चैनल जिसने अपने 100 से ज्यादा कर्मचारियों को 30 मई तक चैनल को बंद करने का नोटिस दिया था। लेकिन चैनल अभी भी चल रहा है।
चैनल मालिकों ने काम करने वाले कर्मचारियों की 2 महीने की सैलरी अभी तक नहीं दी। चैनल मालिकों ने ऐसी झूठी अफवाह फैलाई की चैनल बंद कर रहे हैं। लेकिन चैनल तो चल रहा है। सैलरी को लेकर अगर कोई कर्मचारी HR से पूछता है तो बोल दिया जाता है हमको नहीं पता।
इसके बावजूद भी मालिकों का कोई भी स्टेटमेंट नहीं आया है। चैनल को आगे चलना है या नहीं और सैलरी कब मिलेगी.. कुछ खबर नहीं है।
ऐसे में कर्मचारियों का घर चलाना बहुत मुश्किल हो रहा है। चैनल वाले को क्या पता जो लोग किराए पर रहते हैं वह अपना जीवन ऐसी मुश्किल घड़ी में कैसे काट रहे हैं। लेकिन मालिकों का क्या उन्हें तो अपने ठाठ से रहना है।
मीडिया4समाचार को एक कर्मचारी द्वारा भेजे गए मेल पर आधारित






Users Today : 114
Users Yesterday : 603