77 Views
पत्रकार ऐश्वर्य शिवम को लेकर सूचना है कि उन्होंने नेटवर्क18 समूह ज्वाइन किया है। उन्हें बतौर डिप्टी एडिटर जिम्मेदारी मिली है।
यह जानकारी साझा करते हुए ऐश्वर्य ने सोशल मीडिया पर लिखा है-
“नेटवर्क 18 ग्रुप में डिप्टी न्यूज एडिटर के तौर पर मीडिया में नई पारी की शुरुआत. टाइम्स ग्रुप में लंबी और अनमोल पारी के बाद अब News18 में करियर का नया ठिकाना. प्रफेशनल जीवन के इस नए अध्याय में सभी का स्नेह-प्रेम बना रहे.”
गोरखपुर के मूल निवासी ऐश्वर्य ने आईआईएमसी (IIMC) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। नेटवर्क18 से पहले वह UNI (यूनाइटेड न्यूज ऑफ इंडिया) और नवभारत टाइम्स डिजिटल के लिए भी कार्य कर चुके हैं।





Users Today : 27
Users Yesterday : 139