दैनिक जागरण के डिजिटल विंग जागरण.कॉम (Jagran.com) में कार्यरत नितेश श्रीवास्तव को पदोन्नति मिली है। प्रमोशन के बाद उन्हें एसोसिएट एडिटर बनाया गया है। साथ ही, उन्हें जागरण की हाइपरलोकल टीम की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
मूल रूप से वाराणसी के रहने वाले नितेश श्रीवास्तव जनवरी 2023 से इस संस्थान के साथ जुड़े हुए हैं। इससे पहले वह डिप्टी न्यूज एडिटर (DNE) के तौर पर कार्यरत थे और उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखंड की टीम का नेतृत्व कर रहे थे। संस्थान में उनके योगदान और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
करीब 16 वर्षों के मीडिया अनुभव वाले नितेश श्रीवास्तव ने अपने करियर के दौरान कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। इनमें टोटल टीवी, नवोदय टाइम्स, अमर उजाला (AUW), एनडीटीवी कंवर्जेंस, जनसत्ता डिजिटल और India.com Hindi शामिल हैं।
शिक्षा की बात करें तो नितेश श्रीवास्तव ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की है।





Users Today : 16
Users Yesterday : 233