Home » टीवी » नोएडा: न्यूज़ इंडिया चैनल की महिला पत्रकार आंचल यादव व क्राइम संपादक अली शरर को मिली धमकी,महर्षि संस्थान के गुण्डो के सामने आगे प्रशासन नतमस्तक ?

नोएडा: न्यूज़ इंडिया चैनल की महिला पत्रकार आंचल यादव व क्राइम संपादक अली शरर को मिली धमकी,महर्षि संस्थान के गुण्डो के सामने आगे प्रशासन नतमस्तक ?

117 Views

नोएडा (उत्तर प्रदेश): मीडिया जगत से एक बड़ी और सनसनीखेज खबर सामने आ रही है। नोएडा से प्रसारित होने वाले प्रमुख न्यूज़ चैनल ‘न्यूज़ इंडिया’ की महिला पत्रकार आंचल यादव और क्राइम संपादक अली शरर को महर्षि संस्थान के कथित गुंडों द्वारा खुलेआम धमकी दी गई है।

अधिकारियों ने साधी चुप्पी, डीएम ने भी काटा फोन

​हैरानी की बात यह है कि जब न्यूज़ इंडिया प्रबंधन ने इस मामले की गंभीरता को देखते हुए जिले के आला अधिकारियों से संपर्क करने की कोशिश की, तो प्रशासन का रवैया बेहद निराशाजनक रहा। सूत्रों के अनुसार, महर्षि संस्थान का नाम सुनते ही कई अधिकारियों ने या तो फोन काट दिए या फिर जवाब देने से बचते नजर आए।

​जिले की डीएम मेघा रूपम ने भी मामले पर बात करने के लिए 5 मिनट का समय मांगा था, लेकिन आरोप है कि संस्थान के रसूख और डर के चलते उन्होंने दोबारा बातचीत करना उचित नहीं समझा।

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ पर प्रहार

​महर्षि संस्थान जैसे बड़े नाम के साथ जुड़े लोगों द्वारा पत्रकारों को डराना और पुलिस-प्रशासन का इस तरह बैकफुट पर जाना नोएडा प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े करता है। क्या अब रसूखदार संस्थानों के आगे पत्रकार सुरक्षित नहीं हैं?

Media4samachar इस मामले की कड़ी निंदा करता है और प्रशासन से जवाबदेही की मांग करता है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology