कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO), क्षेत्रीय कार्यालय नोएडा द्वारा दिनांक 29 जून 2026 को “निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस माह अधिकाधिक अंशधारकों एवं नियोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने तथा व्यापक सेवा कवरेज सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कार्यक्रम का आयोजन दो अलग-अलग स्थानों पर किया जा रहा है।
कार्यक्रम निम्नलिखित स्थानों पर आयोजित होगा:
1. ईपीएफओ क्षेत्रीय कार्यालय, ए-2सी, सेक्टर-24, नोएडा
2. एम/एस समवर्धन मदरसन ग्लोबल मैनेजमेंट सर्विसेज, प्लॉट संख्या-1, सेक्टर-127, नोएडा
“निधि आपके निकट 2.0” कार्यक्रम का उद्देश्य ईपीएफ सदस्यों, पेंशनभोगियों एवं नियोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित समाधान करना, दावों के निस्तारण में सहायता प्रदान करना तथा ईपीएफ से संबंधित विभिन्न सेवाओं एवं योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना है।
इस कार्यक्रम के माध्यम से अंशधारकों को उनके लंबित दावे, संयुक्त घोषणा (Joint Declaration), मृत्यु दावे, निष्क्रिय खातों के निस्तारण एवं अन्य शिकायतों के समाधान हेतु एक सुलभ मंच उपलब्ध कराया जाएगा।
ईपीएफओ, नोएडा सभी हितधारकों से अनुरोध करता है कि वे इस अवसर का लाभ उठाते हुए कार्यक्रम में सहभागिता करें एवं अपनी समस्याओं का समाधान प्राप्त करें।
संतोष कुमार सिंह
सहायक भविष्य निधि आयुक्त
ईपीएफओ, क्षेत्रीय कार्यालय, नोएडा





Users Today : 9
Users Yesterday : 275