‘एबीपी नेटवर्क’ (ABP Network) के चीफ एग्जिक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुमांता दत्ता के इस्तीफे की खबरों के बीच नेटवर्क ने एक इंटरनल मेमो जारी किया है।
‘एबीपी नेटवर्क’ के डायरेक्टर ध्रुब मुखर्जी की ओर से जारी इस मेमो में कहा गया है कि कुछ न्यूज पोर्टल द्वारा पब्लिश सुमांता दत्ता के इस्तीफे की खबर पूरी तरह गलत है। सुमांता दत्ता अभी भी एबीपी नेटवर्क के CEO के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और संगठन की नेतृत्व संरचना में कोई बदलाव नहीं हुआ है।
इस मेमो में नेटवर्क का कहना है कि इस मामले को संबंधित मीडिया पोर्टल के समक्ष उठाया जा रहा है ताकि गलत खबर को तुरंत सुधारने और सही जानकारी साझा करने का काम किया जा सके। इसके साथ ही एंप्लॉयीज से अनुरोध किया गया है कि वे किसी भी अफवाह या गलत जानकारी पर भरोसा न करें।
ध्रुब मुखर्जी द्वारा अंग्रेजी में जारी किए गए स्टेटमेंट को आप यहां हूबहू पढ़ सकते हैं।
Dear Colleagues,
We would like to address and clarify a recent news report published by a media portal which incorrectly stated that Mr. Sumanta Datta has stepped down as CEO of ABP Network.
This information is factually incorrect. Mr. Sumanta Datta continues to be very much associated with ABP Network as its CEO and there has been no change in the leadership structure of the organisation.
We are taking up the matter with the concerned portal to ensure immediate correction and appropriate clarification.
We request all employees to kindly disregard any speculation or misinformation circulating outside and rely only on official communications from the organisation for accurate updates.
Thank you for your continued trust and commitment.
Best regards,





Users Today : 126
Users Yesterday : 139