Home » आवाजाही » CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

CNBC-TV18 से अलग हुए परीक्षित लूथरा

20 Views

वरिष्ठ पत्रकार परीक्षित लूथरा ने अपने लिंक्डइन पोस्ट के जरिए जानकारी दी कि 28 फरवरी 2026 को CNBC-TV18 में उनका आखिरी दिन था। इसके साथ ही नेटवर्क18 मीडिया एंड इन्वेस्टमेंट्स लिमिटेड के साथ उनका करीब 20 साल का लंबा सफर खत्म हो गया। इनमें से आठ साल उन्होंने बिजनेस न्यूज चैनल CNBC-TV18 में बिताए।

अपने कार्यकाल के दौरान परीक्षित लूथरा ने देश के बड़े उद्योगपतियों और कई केंद्रीय मंत्रियों के इंटरव्यू किए। उन्होंने आर्थिक नीतियों, बिजनेस से जुड़ी बड़ी खबरों, ऑटो सेक्टर और वित्तीय बाजार से संबंधित अहम रिपोर्टिंग की। भारत की अर्थव्यवस्था पर असर डालने वाली कई बड़ी घटनाओं को उन्होंने करीब से कवर किया।

सिर्फ रिपोर्टिंग ही नहीं, उन्होंने चैनल में कई नए प्रोग्राम शुरू करने में भी अहम भूमिका निभाई। ‘न्यूजसेंटर’, ‘ग्लोबल आई’ और ‘ग्लोबल लेंस’ जैसे शो उनके प्रयासों से शुरू हुए, जिनमें राजनीति और विदेश नीति को आर्थिक नजरिए से समझाया गया।

अपने पोस्ट में उन्होंने लिखा कि आखिरी कुछ हफ्तों में उन्हें कई बड़े इवेंट्स कवर करने का मौका मिला। इनमें यूनियन बजट, इंडिया एआई समिट, अमेरिका और यूरोपियन यूनियन के साथ भारत के ट्रेड डील्स और चैनल का फ्लैगशिप इवेंट ‘राइजिंग भारत समिट 2026’ शामिल है। उन्होंने खुशी जताई कि आखिरी दिन तक उन्हें एंकरिंग और काम करने का मौका मिला, यहां तक कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से संक्षिप्त मुलाकात भी हुई।

परीक्षित लूथरा जून 2018 में CNBC-TV18 से असिस्टेंट एडिटर के तौर पर जुड़े थे। समय के साथ वह सीनियर एडिटर और फिर चीफ ऑफ ब्यूरो बने, और करीब दो साल से ज्यादा समय तक इस जिम्मेदारी को निभाया। CNBC-TV18 से पहले वह रिपब्लिक टीवी और CNN-News18 में भी काम कर चुके हैं।

अपने संदेश के अंत में उन्होंने कहा कि अब वह कुछ समय का ब्रेक लेना चाहते हैं और उसके बाद अपने करियर की अगली पारी की शुरुआत करेंगे।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology