Home » टीवी » इन दो वरिष्ठ संपादकों को उठा ले गई पुलिस,फिर क्या हुआ यहां जानिए

इन दो वरिष्ठ संपादकों को उठा ले गई पुलिस,फिर क्या हुआ यहां जानिए

112 Views

जयपुर/भोपाल। पत्रकारों के खिलाफ कार्रवाई का एक और मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने डिजिटल प्लेटफॉर्म ‘The सूत्र’ से जुड़े दो पत्रकारों — हरीश दिवेकर और आनंद पांडे — को मध्यप्रदेश से हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई राजस्थान की डिप्टी सीएम दीया कुमारी से जुड़ी कुछ खबरों को लेकर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, दोनों पत्रकारों को राजस्थान पुलिस की टीम ने मध्यप्रदेश के इंदौर से उठाया। सूत्रों का कहना है कि हाल के दिनों में The सूत्र ने दीया कुमारी से संबंधित कुछ रिपोर्टें प्रकाशित की थीं, जो कथित तौर पर राज्य के सत्ताधारी दल के नेताओं को पसंद नहीं आईं।

पत्रकार संगठन और मीडिया जगत में इस कार्रवाई को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया सामने आ रही है। कई वरिष्ठ पत्रकारों का कहना है कि “राज्य की बीजेपी सरकार अब आलोचना सहने को तैयार नहीं है और स्वतंत्र पत्रकारों पर दबाव बनाने की कोशिशें लगातार बढ़ रही हैं।”

हालांकि, इस मामले में राजस्थान पुलिस या राज्य सरकार की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

पत्रकार संगठनों ने दोनों पत्रकारों की रिहाई की मांग करते हुए कहा है कि “खबर लिखना अपराध नहीं हो सकता, सत्ता से सवाल करना पत्रकारिता का धर्म है।”

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology