Home » आवाजाही » इंडिया न्यूज से पूजा शर्मा गुप्ता की न्यूज इंडिया चैनल में हुई एंट्री,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

इंडिया न्यूज से पूजा शर्मा गुप्ता की न्यूज इंडिया चैनल में हुई एंट्री,मिली ये बड़ी जिम्मेदारी

99 Views

‘इंडिया न्यूज’ को बड़ा झटका देते हुए उसकी वाइस प्रेसिडेंट (मार्केटिंग) पूजा गुप्ता शर्मा ने अब ‘न्यूज इंडिया 24×7’ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है।

​अहम पदों पर मिली जिम्मेदारी

​सूत्रों के अनुसार, पूजा गुप्ता शर्मा ने ‘न्यूज इंडिया 24×7’ में प्रेसिडेंट – मार्केटिंग, एचआर और सेल्स के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। हालांकि Media4samachar ने उनसे आधिकारिक तौर पर संपर्क किया, तो उन्होंने अपनी जॉइनिंग से पूरी तरह पल्ला झाड़ लिया। सवाल यह उठता है कि अगर नियुक्ति हो चुकी है, तो उसे छिपाने की जरूरत क्यों पड़ रही है? क्या संस्थान के अंदर सब कुछ ठीक नहीं है, या फिर यह किसी बड़ी ‘स्ट्रैटेजी’ का हिस्सा है?

विशेष सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार यहां से पहले से कार्य कर रहे पत्रकारों को बिना कोई नोटिस या जानकारी दिए हटाया जा रहा हैं और इंडिया न्यूज से जुड़े पुरानी टीम के लोगो को शामिल किया जा रहा हैं,आने वाले दिनों में कई अन्य पत्रकारों को बाहर किया जा सकता हैं

सेल्स टीम में भी बड़ा बदलाव

पूजा गुप्ता शर्मा के साथ ही इंडिया न्यूज से एक और बड़ा नाम श्वेताभ चंद्रा का भी सामने आया है। खबर है कि श्वेताभ ने भी संस्थान छोड़ दिया है और ‘न्यूज इंडिया 24×7’ में सीनियर मैनेजर – सेल्स का पद संभाला है।

पुरानी टीम का फिर से राणा यशवंत का साथ

मीडिया गलियारों में चर्चा है कि एडिटर इन चीफ और सीईओ राणा यशवंत के साथ उनकी पुरानी टीम के कई दिग्गज सदस्य ‘न्यूज इंडिया 24×7’ का हिस्सा बन रहे हैं। पूजा शर्मा गुप्ता भी राणा यशवंत के साथ इंडिया न्यूज में काफी लंबे समय से कार्यरत रही हैं

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology