Home » सुख-दुख » प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया एलान

प्रतीक यादव ने अपर्णा यादव से तलाक लेने का किया एलान

82 Views

उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव और उनके प्रति प्रतीक यादव के बीच कड़वाहट खुलकर सामने आ गई है। इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपर्णा पर अपने स्वार्थ के लिए उनके परिवार में दूरियां पैदा करने का आरोप लगाते हुए तलाक लेने का ऐलान कर दिया है।

iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा गया कि मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई।

हालांकि प्रतीक यादव या फिर अपर्णा यादव के परिजनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि अपर्णा अभी बाहर हैं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology