Home » आवाजाही » इस न्यूज चैनल में प्रियंका तिवारी ने शुरू की नई पारी,एंकर/प्रोड्यूसर की मिली जिम्मेदारी

इस न्यूज चैनल में प्रियंका तिवारी ने शुरू की नई पारी,एंकर/प्रोड्यूसर की मिली जिम्मेदारी

677 Views

प्रियंका तिवारी ने अपनी नई पारी नेशनल टीवी चैनल रफ्तार मीडिया के साथ शुरू की है। उन्होंने बतौर प्रोड्यूसर डेढ़ सालों तक नक्षत्र न्यूज बिहार-झारखंड टीवी चैनल में अपनी सेवाएं देने के बाद इस्तीफा दे दिया है। कशिश न्यूज, न्यूज 11 भारत, नक्षत्र न्यूज जैसे कई टीवी संस्थानों में अपनी सेवाएं देकर मीडिया के क्षेत्र में एक अलग पहचान बना चुकी हैं।

अब प्रियंका तिवारी ने नई पारी बतौर न्यूज एंकर के रूप में रफ्तार मीडिया के साथ शुरू की हैं

मूल रूप से बिहार के औरंगाबाद जिले की रहने वाली प्रियंका ने रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में मास्टर्स एंड जर्नलिज्म की पढ़ाई की है। मीडिया में करीब 7 सालों का अनुभव है। नक्षत्र न्यूज और बाकी संस्थाओं में अपने कार्यकाल के दौरान अपनी लिखावट की विशिष्ट शैली से दर्शकों और प्रबंधन दोनों के बीच अलग पहचान बनाई है।

मीडिया4samachar से हुई बातचीत में प्रियंका ने अपनी नई पारी को लेकर काफी उत्सुकता जताई। साथ ही उन्होंने कहा कि अबतक वो कैमरे के पीछे काम करती थी। एंकर के लिए खबरें लिखा करती थी, अब कैमरे के सामने आने का मौका मिला है। इसलिए नई पारी को लेकर ज्यादा उत्साहित हूँ। इस दौरान प्रियंका तिवारी ने नक्षत्र न्यूज के प्रबंधन और बाकी सहयोगियों को साथ देने के लिए धन्यवाद दिया।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology