जयपुर। राजस्थान के रीजनल न्यूज चैनल ‘सच बेधड़क’ से जुड़े एंकर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर राहुल जांगिड़ ने चैनल से इस्तीफा दे दिया है। राहुल ने बताया कि उन्हें जुलाई के बाद से सैलरी नहीं मिली, जिसके चलते जयपुर जैसे बड़े शहर में सर्वाइव करना मुश्किल हो गया था।
राहुल ने कहा कि उन्होंने मजबूरी में यह फैसला लिया है और अब वे किसी बेहतर अवसर की तलाश में हैं। उन्होंने चैनल प्रबंधन से अनुरोध किया कि उनकी लंबित सैलरी जल्द जारी की जाए।
गौरतलब है कि राहुल जांगिड़ पत्रकारिता के क्षेत्र में अच्छा अनुभव रखते हैं। उन्होंने इससे पहले IANS (Indo-Asian News Service), The Fact India, TV9 Bharatvarsh और PTI (Press Trust of India) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है। इन संस्थानों में काम करने के अनुभव ने उन्हें न्यूज़रूम और फील्ड दोनों स्तरों पर मजबूत पकड़ दी है।
राहुल का कहना है कि पत्रकारिता उनके लिए सिर्फ पेशा नहीं, बल्कि ज़िम्मेदारी है, और वे जल्द ही किसी नए प्लेटफॉर्म से दर्शकों के सामने फिर लौटेंगे।




Users Today : 214
Users Yesterday : 139