Home » टीवी » NDTV में प्रोमो टीम के लिए वैकेंसी,डिमांड पढ़कर सीवी भेजिए

NDTV में प्रोमो टीम के लिए वैकेंसी,डिमांड पढ़कर सीवी भेजिए

52 Views
नई दिल्ली। मीडिया संस्थान NDTV ने अपनी प्रोमो टीम के लिए अनुभवी प्रोफेशनल्स से आवेदन आमंत्रित किए हैं। संस्थान ने Promo Producer और Promo Compositor/Motion Graphics Artist के पदों पर भर्ती निकाली है।

Promo Producer के लिए 5 से 10 वर्ष का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को मजबूत अंग्रेजी स्क्रिप्टिंग और कॉपीराइटिंग, प्रोमो की कॉन्सेप्चुअलाइजिंग और एग्जीक्यूशन, शूट और डायरेक्शन के साथ एंड-टू-एंड प्रोमो प्रोडक्शन की समझ होनी चाहिए। टीवी/ब्रॉडकास्ट प्रोमो और विजुअल स्टोरीटेलिंग का अनुभव भी अपेक्षित है।

वहीं Promo Compositor/Motion Graphics Artist पद के लिए भी 5 से 10 वर्ष का अनुभव जरूरी है। उम्मीदवार को After Effects, Cinema 4D/3ds Max, Compositing & VFX, Motion Design & Animation के साथ ब्रॉडकास्ट ग्राफिक्स और प्रोमो पैकेजिंग की जानकारी होनी चाहिए। AI Tools और AI Creative Workflow की समझ को भी वरीयता दी गई है।

NDTV ने ऐसे क्रिएटिव प्रोफेशनल्स से आवेदन मांगे हैं, जिनमें मजबूत डिजाइन और विजुअल स्टोरीटेलिंग के साथ तेज और डिटेल-ओरिएंटेड तरीके से काम करने की क्षमता हो। NDTV इससे पहले भी प्रोमो प्रोडक्शन, एडिटिंग, मोशन ग्राफिक्स और 3D डिजाइन से जुड़े पदों पर भर्ती कर चुका है।

इच्छुक उम्मीदवार अपना CV और वर्क सैंपल/पोर्टफोलियो इस ईमेल पर भेज सकते हैं: karan.1@ndtv.com

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology