टीवी9 भारतवर्ष से एक इस्तीफे की खबर है। बताया जा रहा है यहां बतौर असिस्टेंट मैनेजर कार्यरत बेनज़ीर हिना ने रिजाइन कर दिया है।
हिना ने बीते एक अगस्त को इस्तीफा दिया था। हालांकि प्रबंधन ने अभी तक उनका इस्तीफा मंजूर नहीं किया है।
मीडिया4समाचार से हुई बातचीत में उन्होंने बताया कि उनका बच्चा छोटा है। और वह सिंगल मदर हैं। वह करीब चार माह से यहां कार्यरत थीं। उन्हें पूर्व में लगभग 6 वर्षों से यह जिम्मेदारी संभाल रही अस्मिका की जगह रखा गया था।
हिना ने बताया कि शिफ्ट और टाइमिंग को लेकर वह तालमेल नहीं बिठा पा रही थीं, जिस कारण इस्तीफा देना पड़ा।
उन्होंने चैनल हेड हेमंत शर्मा की तारीफ करते हुए कहा कि- उनका इस्तीफा फिलहाल मंजूर नहीं किया गया है और न ही अभी तक उन्हें किसी ग्रुप से रिमूव किया गया है। वहीं, चैनल प्रबंधन उन्हें पुन: संस्थान ज्वाइन करने के लिए कह रहा है।




Users Today : 166
Users Yesterday : 139