Home » टीवी » बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी का आजतक न्यूज चैनल के नोएडा ऑफ़िस के बाहर हंगामा

बड़ी खबर: समाजवादी पार्टी का आजतक न्यूज चैनल के नोएडा ऑफ़िस के बाहर हंगामा

48 Views

नोएडा | समाजवादी पार्टी से जुड़े पदाधिकारियों और समर्थकों ने इंडिया टुडे नोएडा फिल्म सिटी स्थित दफ्तर के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया है। आरोप है कि पत्रिका ने दिवंगत मुलायम सिंह का एक आपत्तिजनक ग्राफिक प्रकाशित किया है जिसे लेकर समाजवादियों ने प्रदर्शन किया है।

समाजवादी डिजिटल फोर्स के फेसबुक अकाउंट से मुलायम का विवादित ग्राफिक साझा कर लिखा गया है-

INDIA TODAY MAGAZINES द्वारा धरती पुत्र श्रद्धेय नेता जी का आपत्ति जनक पोस्टर जारी करना, उनकी PDA विरोधी तथा भाजपा के एजेंट की मानसिकता ज़ाहिर करती है। समाचार पत्र और पत्रिकाएं लोकतंत्र की निष्पक्ष आवाज़ होती हैं, लेकिन यह बहुत ही निंदनीय है कि इन पत्तल चाट पत्रकारों ने अपना ज़मीर बेंच दिया है। हम समाजवादी लोग कभी अपने नेता जी अपमान बर्दास्त नहीं करेंगे, और इंडिया टुडे का बहिष्कार करते हैं। अगर INDIA TODAY के मालिक ने माफ़ी नहीं मांगी तो हम समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश नहीं बल्कि पूरे देश में INDIA TODAY MAGAZINE की प्रतियाँ जलाकर विरोध प्रदर्शन करेंगे।

हालांकि अब बताया जा रहा है कि- समाजवादी पार्टी के भारी विरोध के बाद इंडिया टुडे ने अपमान जनक नेताजी वाली अपनी स्टोरी व फोटो डिलीट कर दी है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology