Home » टीवी » यूपी संभल के एसपी IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई,बरेली एसपी IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड देखिए,हल्दी-घुड़चढ़ी से लेकर मेहमानों की डिटेल

यूपी संभल के एसपी IPS कृष्ण कुमार बिश्नोई,बरेली एसपी IPS अंशिका वर्मा की शादी का कार्ड देखिए,हल्दी-घुड़चढ़ी से लेकर मेहमानों की डिटेल

73 Views

Krishna Kumar Bishnoi Anshika Verma wedding schedule: संभल पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली साउथ एसपी अंशिका वर्मा की शादी तय हो गई है। दोनों परिवारों की रजामंदी से ये शादी हो रहे है। शादी के सभी कार्यक्रम राजस्थान के जोधपुर में होंगे।

बरेली: उत्तर प्रदेश पुलिस के दो तेजतर्रार आईपीएस अधिकारियों की शादी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। संभल एसपी कृष्ण कुमार बिश्नोई और बरेली में तैनात आईपीएस अंशिका वर्मा जल्द ही विवाह बंधन में बंधने जा रहे हैं। दोनों की शादी का कार्यक्रम राजस्थान के बाड़मेर और जोधपुर में आयोजित होगा, जिसमें प्रशासनिक अधिकारी, संत समाज, राजनेता और हजारों मेहमान शामिल होंगे।

कृष्ण कुमार बिश्नोई के बड़े भाई भजन लाल बिश्नोई ने बातचीत में बताया कि शादी के कार्यक्रम 27 मार्च से शुरू हो जाएंगे और 30 मार्च तक चलेंगे। परिवारों ने इस शादी को पारंपरिक और भव्य बनाने की पूरी तैयारी कर ली है।

बाड़मेर के धोरीमन गांव में होंगे शुरुआती कार्यक्रम

शादी की रस्मों की शुरुआत 27 मार्च से राजस्थान के बाड़मेर जिले के धोरीमन गांव में होगी। यहां 27 और 28 मार्च को पारंपरिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें दोनों परिवारों के रिश्तेदार और खास मेहमान शामिल होंगे। भजन लाल बिश्नोई के अनुसार, 28 मार्च को अंशिका वर्मा का परिवार जोधपुर पहुंच जाएगा। उसी दिन हल्दी की रस्म होगी। साथ ही बारात की पारंपरिक तेलपीटी की रस्म भी 28 मार्च को ही निभाई जाएगी। इन कार्यक्रमों में परिवार और करीबी लोगों की मौजूदगी रहेगी।

जोधपुर में सात फेरे, सीमित मेहमान

भजन लाल बिश्नोई ने बताया कि शादी का मुख्य समारोह 29 मार्च की शाम जोधपुर में आयोजित किया जाएगा। इसी दिन कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा सात फेरे लेकर जीवनभर के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे। इस समारोह को अपेक्षाकृत सीमित रखा गया है। परिवार के अनुसार, इस मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों, संत समाज और खास मेहमानों सहित लगभग 300 से 400 लोगों को ही आमंत्रित किया गया है। शादी पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराई जाएगी।

भव्य विवाह समारोह में हजारों मेहमान होंगे शामिल

29 मार्च को शादी के बाद 30 मार्च को एक भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसे सबसे बड़ा कार्यक्रम माना जा रहा है। भजन लाल बिश्नोई के अनुसार, इस आयोजन में करीब 10 से 15 हजार लोग शामिल होंगे। इस समारोह में कई बड़े प्रशासनिक अधिकारी, राजनीतिक हस्तियां और सांस्कृतिक जगत से जुड़े लोग भी पहुंच सकते हैं। मशहूर गायक कैलाश खेर कार्यक्रम में शामिल होंगे

राजनीतिक हस्तियों की बात करें तो कांग्रेस नेता सचिन पायलट और वैभव गहलोत सहित कई बड़े नेता समारोह में शामिल होंगे। मध्य प्रदेश से भाजपा सांसद कृष्ण कुमार बिश्नोई की बुआ भारती भी इस आयोजन में 28 मार्च को पहुंचेंगी। परिवार के मुताबिक, करीब 12 से 15 सांसदों के आने की संभावना है। हालांकि, अंतिम सूची अभी तय नहीं हुई है।

परिवारों की सहमति से तय हुआ रिश्ता

भजन लाल बिश्नोई ने बताया कि कृष्ण कुमार बिश्नोई और अंशिका वर्मा का रिश्ता दोनों परिवारों के बीच हुई बातचीत के बाद तय हुआ है। उन्होंने कहा कि बिश्नोई धर्म विभिन्न जातियों के लोगों के मेल से बना है और अंशिका वर्मा ने भी इस परंपरा और उसके मूल्यों को स्वीकार करने की सहमति दी है।

कौन हैं आईपीएस कृष्ण कुमार बिश्नोई

कृष्ण कुमार बिश्नोई 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और वर्तमान में संभल जिले में पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात हैं। वह राजस्थान के बाड़मेर जिले के मूल निवासी हैं और एक प्रतिष्ठित बिश्नोई परिवार से ताल्लुक रखते हैं। संभल में मस्जिद प्रकरण के बाद वह काफी चर्चा में आए थे और उन्हें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भरोसेमंद अधिकारियों में भी गिना जाता है।

कौन हैं आईपीएस अंशिका वर्मा

अंशिका वर्मा 2021 बैच की आईपीएस अधिकारी हैं और मूल रूप से प्रयागराज की रहने वाली हैं। उन्होंने इंजीनियरिंग की पढ़ाई के बाद बिना किसी कोचिंग के स्व-अध्ययन से सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी की और सफलता हासिल की। इस समय वह बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं। इससे पहले वह गोरखपुर में एएसपी के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं। महिला सुरक्षा, साइबर क्राइम और तकनीकी आधारित पुलिसिंग के मामलों में उनकी कार्यशैली की काफी सराहना होती रही है।

महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में बेहतर कार्य के लिए मार्च 2025 में दिल्ली में आयोजित ब्रिक्स चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के पांचवें वार्षिक महिला शिखर सम्मेलन में उन्हें वूमेन आइकन अवार्ड से भी सम्मानित किया गया था। वहीं, दो तेजतर्रार दो आईपीएस अधिकारियों की यह शादी प्रशासनिक विभाग के साथ आम लोगों के बीच भी खास चर्चा का विषय बनी हुई है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology