नोएडा: मशहूर पत्रकार और सीनियर एंकर प्रियंका शर्मा ने ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ अपनी लंबी और सफल पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने Media4samachar से बातचीत में संस्थान को धन्यवाद देते हुए अपने इस्तीफे की पुष्टि की है। प्रियंका अब अपनी नई और स्वतंत्र डिजिटल यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।

तेज प्रताप यादव के साथ पॉडकास्ट रहा चर्चा में
हाल ही में बिहार के नेता तेज प्रताप यादव के साथ उनका बेबाक पॉडकास्ट सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हुआ था। इस इंटरव्यू में उनके निडर सवालों और प्रभावशाली शैली की हर तरफ तारीफ हुई, जिसने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह कठिन परिस्थितियों में भी अपनी पकड़ बनाए रखना जानती हैं।
सोशल मीडिया पर प्रियंका की तगड़ी डिजिटल मौजूदगी
प्रियंका शर्मा की लोकप्रियता का अंदाजा उनके सोशल मीडिया फॉलोअर्स से लगाया जा सकता है:
- इंस्टाग्राम: 1.5 मिलियन फॉलोअर्स
- फेसबुक: 2.6 मिलियन फॉलोअर्स
इतनी बड़ी डिजिटल मौजूदगी और दर्शकों के बीच उनकी विश्वसनीयता ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। मीडिया जगत में अब यह चर्चा तेज है कि प्रियंका डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से पत्रकारिता के नए आयाम स्थापित करेंगी।
Media4samachar की ओर से प्रियंका शर्मा को उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वतंत्र सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।





Users Today : 19
Users Yesterday : 210