Home » सुख-दुख » वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमित तिवारी का आकस्मिक निधन

वरिष्ठ पत्रकार और एंकर अमित तिवारी का आकस्मिक निधन

252 Views

नोएडा (Media4samachar)। मीडिया जगत से एक बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली खबर सामने आई हैं जाने-माने पत्रकार और प्रखर एंकर अमित तिवारी जी का कार्डियक अरेस्ट से आकस्मिक निधन हो गया है। उनके आकस्मिक निधन से पत्रकारिता जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। अमित तिवारी ने अपने लंबे करियर में पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित किया और वे अपनी बेबाक एंकरिंग व बेहतरीन ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए जाने जाते थे।

प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में निभाई अहम भूमिका

​अमित तिवारी का पत्रकारिता का सफर बेहद शानदार रहा। उन्होंने देश के अग्रणी न्यूज़ चैनल ‘आज तक’, ‘साधना न्यूज़’ और ‘वीके न्यूज़’ सहित कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और क्षेत्रीय न्यूज़ चैनलों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाईं। अपनी धारदार आवाज और खबरों की गहरी समझ के चलते उन्होंने दर्शकों के बीच एक खास पहचान बनाई थी।

सुनील राउत जी के साथ रहा लंबा व्यावसायिक सफर

​अपने करियर के दौरान उन्होंने वरिष्ठ पत्रकार सुनील राउत जी के साथ एक लंबा और सफल सफर तय किया। उनके साथ मिलकर अमित जी ने कई बड़े प्रोजेक्ट्स और खबरों को कवर किया। मीडिया गलियारों में उनके सहकर्मी उन्हें एक बेहद मिलनसार, मार्गदर्शक और ऊर्जावान साथी के रूप में याद कर रहे हैं।

आज शाम नोएडा में दी जाएगी अंतिम विदाई

​परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी जी का अंतिम संस्कार आज शनिवार (30 मई) शाम लगभग 4:00 बजे नोएडा के सेक्टर-94 स्थित ‘अंतिम निवास’ (श्मशान घाट) पर किया जाएगा।

​परिजनों, मित्रों, मीडिया सहयोगियों और शुभचिंतकों से विनम्र निवेदन किया गया है कि वे अमित जी की अंतिम यात्रा में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करें।

Media4samachar परिवार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार अमित तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि। ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और इस कठिन समय में उनके परिवार को संबल प्रदान करें।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology