Home » आवाजाही » Network 18 ग्रुप से वरिष्ठ पत्रकार व कंसल्टिंग एडिटर शमशेर सिंह ने दिया इस्तीफा

Network 18 ग्रुप से वरिष्ठ पत्रकार व कंसल्टिंग एडिटर शमशेर सिंह ने दिया इस्तीफा

67 Views

Shamsher Singh: बड़ी ख़बर नेटवर्क18(Network18) से आ रही है। ग्रुप में बतौर Consulting Editor अपनी जिम्मेदारी निभा रहे वरिष्ठ पत्रकार शमशेर सिंह(Shamsher Singh) ने इस्तीफा दे दिया है।

शमशेर सिंह की मीडिया4समाचार से हुई बातचीत में जानकारी के अनुसार टाइम्स ग्रुप में बतौर (मैनेजिंग एडिटर) बड़ी जिम्मेदारी संभालने जा रहें हैं

मीडिया में करीब ढाई दशक का अनुभव रखने वाले शमशेर सिंह नेटवर्क18 से पहले इंडिया डेली(India Daily) में एडिटर-इन-चीफ की भूमिका में थे। शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) और अर्नब गोस्वामी के चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republic Bharat) में भी बतौर मैनेजिंग एडिटर बडी पारी खेल चुके हैं।

यही नहीं शमशेर सिंह ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। साथ ही इंडिया टीवी में भी अहम भूमिका निभा चुके हैं।

शमशेर सिंह को ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

ख़बरी मीडिया की तरफ से शमशेर सिंह को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology