Home » टीवी » News India चैनल में वरिष्ठ पत्रकार देवराज सिंह को मिली उत्तर प्रदेश की कमान,चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने सौंपी रेजिडेंट एडिटर की जिम्मेदारी

News India चैनल में वरिष्ठ पत्रकार देवराज सिंह को मिली उत्तर प्रदेश की कमान,चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा ने सौंपी रेजिडेंट एडिटर की जिम्मेदारी

107 Views

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की मीडिया इंडस्ट्री में अपनी सशक्त मौजूदगी दर्ज करा रहे न्यूज़ चैनल News India ने एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बदलाव किया है। चैनल के चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने वरिष्ठ पत्रकार देवराज सिंह को उत्तर प्रदेश का रेजिडेंट एडिटर (RE) नियुक्त कर उन्हें राज्य की कमान सौंपी है।

चेयरमैन की कलम से: “अनुभव और निष्पक्षता की नई पारी”

इस नई नियुक्ति पर अपना दृष्टिकोण साझा करते हुए चेयरमैन शैलेंद्र शर्मा (शालू पंडित) ने Media4samachar से बातचीत में कहा:

​”देवराज सिंह का लंबा पत्रकारीय अनुभव और उत्तर प्रदेश की रग-रग से वाकिफ होना चैनल के लिए एक बड़ी संपत्ति है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके नेतृत्व में News India उत्तर प्रदेश में न केवल जनहित के मुद्दों को प्रमुखता से उठाएगा, बल्कि निष्पक्ष पत्रकारिता के नए मापदंड भी स्थापित करेगा। देवराज जी को इस नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।”

एडिटर-इन-चीफ/सीईओ राणा यशवंत की कलम से: “टीम को मिलेगी नई ऊर्जा”

​संस्थान के एडिटर-इन-चीफ/सीईओ ने देवराज सिंह का स्वागत करते हुए कहा:

“देवराज सिंह जैसे मंझे हुए पत्रकार का हमारी टीम के साथ जुड़ना उत्तर प्रदेश में हमारे संपादकीय विजन को और मजबूती देगा। ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्यूरो मैनेजमेंट में उनकी विशेषज्ञता का लाभ पूरी टीम को मिलेगा। हम प्रदेश की खबरों के विश्लेषण और कवरेज में एक नई गुणवत्ता लाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। देवराज जी के आने से यूपी ब्यूरो में एक नई ऊर्जा का संचार होगा।”

लखनऊ ब्यूरो से संचालित होगी कमान

​देवराज सिंह अब लखनऊ स्थित कार्यालय से प्रदेश की पूरी  टीम का मार्गदर्शन करेंगे। गौरतलब है कि इससे पहले वह रफ्तार मीडिया में कंसल्टिंग एडिटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं और मीडिया जगत के विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं।
​उनकी इस नियुक्ति को प्रदेश में News India के विस्तार और आगामी चुनाव व महत्वपूर्ण घटनाक्रमों के कवरेज की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology