सरकार ने वरिष्ठ पत्रकार आर. कृष्णा दास को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सलाहकार नियुक्त किया है। यह नियुक्ति राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आधिकारिक आदेश के तहत की गई है।
नियुक्ति के बाद आर. कृष्णा दास मुख्यमंत्री को मीडिया से जुड़े मामलों, संचार रणनीति और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर परामर्श देंगे। आदेश के अनुसार उन्हें कैबिनेट मंत्री के समान दर्जा प्रदान किया गया है।
सलाहकार के रूप में दास को रूपये प्रतिमाह एक लाख पचास हजार रुपये के साथ ही राज्य शासन के विशेष सचिव के समकक्ष सुविधाएं भी मिलेंगी।
सरकार के इस फैसले को प्रशासन और मीडिया के बीच संवाद को और प्रभावी बनाने की दिशा में एक अहम कदम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि कृष्णा दास के लंबे पत्रकारिता अनुभव का लाभ सरकार की नीतियों और योजनाओं को जनता तक सटीक और स्पष्ट तरीके से पहुंचाने में मिलेगा।





Users Today : 35
Users Yesterday : 139