सीनियर एंकर और प्रोफ़ेसर राशिद हाशमी के नाम एक नया कीर्तिमान जुड़ गया है। बेहतरीन कॉन्टेंट और एंकरिंग के दम पर राशिद हाशमी ने इंस्टाग्राम पर एक नया मुक़ाम हासिल किया है। काफ़ी कम वक़्त में न सिर्फ़ फॉलोअर्स की तादाद 1 लाख पार कर गई बल्कि पिछले 30 दिन में उनकी व्यूअरशिप ने 53 मिलियन व्यूज़ बटोर कर सारे रिकॉर्ड तोड़ डाले। ख़ास बात ये है कि राशिद सोशल मीडिया के हर आयाम में बख़ूबी बढ़ते जा रहे हैं- इंस्टाग्राम पर लगभग सवा लाख फॉलोअर्स, फ़ेसबुक पर पौना लाख के करीब तो यूट्यूब पर लगभग 50 हज़ार सब्सक्राइबर्स की ताक़त ये बताने के लिए काफ़ी है कि काफ़ी कम वक़्त में उन्होंने ज़बरदस्त रफ़्तार पकड़ी है। राशिद हाशमी देश के उन एंकर्स में से हैं जिन्होंने अपने आक्रामक तेवर के ज़रिए न्यूज़रूम से लेकर स्टूडियो तक ख़ूब शोहरत बटोरी, इंडिया न्यूज़ के एडिटर आउटपुट से लेकर एफ़एम न्यूज़ के एडिटर इन चीफ़ तक की ज़िम्मेदारी को बख़ूबी संभाला।

इंडिया न्यूज़ से इस्तीफ़ा देने के बाद राशिद हाशमी ने बदलते वक़्त को बख़ूबी समझा। मीडिया को कभी छोड़ा नहीं और साथ में देश की प्रतिष्ठित शारदा यूनिवर्सिटी में प्रोफ़ेसर भी बने। कॉन्टेंट क्रिएशन में नए ज़माने के तेवर और मूड को समझते हुए अपनी एंकरिंग और क्रिएटिविटी के दम पर आज उन्होंने अपना लोहा मनवाया। राशिद हाशमी देश के उन चुनिंदा पत्रकारों में से हैं जो अपनी मज़बूत रीसर्च और हर रोज़ नए एक्सपेरिमेंट के लिए जाने जाते हैं। 4 फ़रवरी से उन्होंने यूपी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर इतिहास में पहली बार न्यूज़ की वेब सीरीज़ शुरू की है जिसका नाम है- ‘27’ का सत्ताधीश। तारीफ़ करनी होगी कॉन्सेप्ट की और इस नई शुरुआत की जो राशिद हाशमी ने की है। चूंकि उत्तर प्रदेश राशिद हाशमी का प्रोफ़ेशनल बैटलज़ोन भी है और प्रदेश में उनका संवाददाता नेटवर्क भी ज़बरदस्त है, इसलिए उन्होंने एक साल पहले ही ये बड़ा शो अपने यूट्यूब चैनल Rashtravadi Rashid Official पर लॉन्च कर दिया। इस शो के ज़रिए यूपी विधानसभा चुनाव 2027 की हर ख़बर, हर ब्रेकिंग और हर रिपोर्ट दर्शकों तक उनकी भाषा में पहुंचाएंगे। एंकर, एडिटर, प्रोफ़ेसर की भूमिका को बैलेंस करके आगे बढ़ना वाक़ई तारीफ़ के क़ाबिल है।
मीडिया4समाचार की तरफ़ से वरिष्ठ पत्रकार राशिद हाशमी को ढेरों शुभकामनाएं बधाई





Users Today : 28
Users Yesterday : 139