Home » टीवी » ‘सच बेधड़क’ न्यूज चैनल में वरिष्ठ पत्रकार शिशिर अवस्थी बने नए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर

‘सच बेधड़क’ न्यूज चैनल में वरिष्ठ पत्रकार शिशिर अवस्थी बने नए एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर

43 Views

जयपुर। तेजी से उभरते मीडिया समूह ‘सच बेधड़क’ (Sach Bedhadak) ने चैनल टेकओवर करने के बाद अपने टीवी और डिजिटल विंग को और अधिक आक्रामक व धारदार बनाने के लिए शीर्ष स्तर पर एक अहम नियुक्ति की है। नेटवर्क के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक (CMD) तथा पूर्व IAS अधिकारी श्री पवन अरोड़ा ने वरिष्ठ पत्रकार शिशिर अवस्थी को ‘सच बेधड़क’ न्यूज चैनल का नया एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (ED) नियुक्त किया है।

​इस नई जिम्मेदारी के तहत शिशिर अवस्थी के कंधों पर ‘न्यूज एवं डिजिटल’ (News & Digital) वर्टिकल का पूरा प्रभार होगा। वे अपनी इस नई भूमिका में सीधे चेयरमैन एवं एमडी पवन अरोड़ा को रिपोर्ट करेंगे। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी पवन अरोड़ा के नेतृत्व में समूह लगातार अपने कंटेंट और टीम को मजबूत कर रहा है, और यह नियुक्ति उसी दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

दोहरी जिम्मेदारी संभालेंगे शिशिर अवस्थी

शिशिर अवस्थी वर्तमान में समूह के ही ‘गणगौर’ चैनल में भी एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर की अहम भूमिका निभा रहे हैं। प्रबंधन ने उनके अनुभव और कार्यकुशलता को देखते हुए अब उन्हें ‘सच बेधड़क’ की भी कमान सौंपी है। वे आगे भी दोनों चैनलों में अपने दायित्वों का निर्वहन करते रहेंगे।

शिशिर ने जताया आभार, कहा- छुएंगे नई ऊंचाइयां

नई जिम्मेदारी मिलने पर शिशिर अवस्थी ने नेटवर्क के चेयरमैन पवन अरोड़ा का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा, “पवन सर के विजनरी नेतृत्व में काम करना एक शानदार अनुभव है। मुझे पूरा विश्वास है कि उनके कुशल मार्गदर्शन में ‘सच बेधड़क’ चैनल मीडिया जगत में नई ऊंचाइयों को छुएगा। प्रबंधन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं पूरी टीम के साथ मिलकर उस पर खरा उतरने का प्रयास करूंगा।”

चेयरमैन एवं एमडी श्री पवन अरोड़ा का बधाई व शुभकामना संदेश

​”सच बेधड़क मीडिया परिवार में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर (न्यूज एवं डिजिटल) के रूप में नई जिम्मेदारी संभालने पर शिशिर अवस्थी जी को मेरी ओर से हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं।

​शिशिर जी का मीडिया जगत में एक लंबा, बेदाग और शानदार अनुभव रहा है। ‘गणगौर’ चैनल में उनकी नेतृत्व क्षमता और कार्यशैली को हमने बहुत करीब से देखा है। आज के दौर में जब न्यूज और डिजिटल मीडिया तेजी से बदल रहा है, हमें पूरा विश्वास है कि शिशिर जी की ऊर्जा और उनका विजन ‘सच बेधड़क’ को एक नई दिशा प्रदान करेगा।

​हम शुरुआत से ही निष्पक्ष, बेबाक और जनसरोकार की पत्रकारिता के लिए प्रतिबद्ध रहे हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि शिशिर जी के नेतृत्व में हमारी एडिटोरियल टीम इस प्रतिबद्धता को और मजबूती से धरातल पर उतारेगी तथा चैनल सफलता के नए शिखर तय करेगा। इस नई और चुनौतीपूर्ण पारी के लिए उन्हें मेरी और पूरे ‘सच बेधड़क’ परिवार की ओर से अनंत शुभकामनाएं।”

– पवन अरोड़ा

चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक, सच बेधड़क नेटवर्क

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology