नए साल पर वरिष्ठ पत्रकार सैयद शादाब मुजतबा ने ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। उन्होंने यहां पर बतौर सीनियर वाइस प्रेजिडेंट जॉइन किया है। अपनी इस भूमिका में वह एबीपी न्यूज के आउटपुट से जुड़े कार्यकलापों का नेतृत्व करेंगे।
शादाब मुजतबा इससे पहले करीब दस साल से ‘इंडिया टुडे’ (India Today) समूह में कार्यरत थे। यहां वह वर्तमान में हिंदी न्यूज चैनल ‘आजतक’ (AajTak) में मैनेजिंग एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे, जहां से कुछ समय पूर्व उन्होंने इस्तीफा दे दिया था।
‘आजतक’ के साथ शादाब की यह दूसरी पारी थी। इससे पहले भी वह करीब पांच साल तक इस चैनल से जुड़े रहे थे।
मूल रूप से पटना के रहने वाले शादाब मुजतबा को मीडिया इंडस्ट्री में दो दशक से ज्यादा का अनुभव है। उन्हें न्यूजरूम में मजबूत आउटपुट, कंटेंट प्लानिंग और टीम लीडरशिप के ‘धुरंधर’ के तौर पर जाना जाता है। खबर को धार देने और उसे दर्शकों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने में उनकी गहरी पकड़ मानी जाती है।
शादाब मुजतबा इससे पहले ‘न्यूज24’ (News24) और ‘जी न्यूज’ (Zee News) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी विभिन्न अहम पदों पर अपनी भूमिकाएं निभा चुके हैं। वह ‘न्यूज24’ की लॉन्चिंग टीम का भी हिस्सा रहे हैं।
मीडिया4समाचार की ओर से वरिष्ठ पत्रकार शादाब मुजतबा को नए साल में उनकी नई पारी के लिए ढेरों बधाई और शुभकामनाएं।





Users Today : 36
Users Yesterday : 139