वरिष्ठ पत्रकार वाशिंद्र मिश्र ने ‘न्यूज इंडिया’ (News India) न्यूज चैनल से अपनी राहें अलग हो गई हैं। चैनल में वे डायरेक्टर (न्यूज) के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे थे। महज 4 महीने के भीतर ही इस चैनल के साथ उनका सफर समाप्त हो गया। विशेष सूत्रों से खबर ये भी हैं की नए मैनेजमेंट के साथ वाशिंद्र मिश्रा तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे न ही मैनेजमेंट के निर्देशों का पालन हो रहा था जिसके कारण उन्हें अचानक अलग होना पड़ गया
’न्यूज इंडिया’ से पहले वाशिंद्र मिश्र ‘जनतंत्र टीवी’ (Jantantra TV) न्यूज चैनल से जुड़े थे, जहाँ उन्हें मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की बड़ी जिम्मेदारी दी गई थी। हालांकि, वहाँ भी कुछ ही महीनों के भीतर संस्थान से उनके रास्ते अलग हो गए थे। उल्लेखनीय है कि वे अपने लंबे करियर में ‘जनतंत्र टीवी’ में अलग-अलग समय पर तीन बार अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।
35 वर्षों से अधिक का समृद्ध अनुभव
35 वर्षों से भी अधिक का सुदीर्घ पत्रकारिता अनुभव रखने वाले वाशिंद्र मिश्र ने प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक (टीवी) दोनों ही माध्यमों में एक लंबी और सफल पारी खेली है। उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों और नेशनल न्यूज चैनलों में शीर्ष संपादकीय पदों पर रहते हुए नेतृत्व प्रदान किया है:
- प्रिंट मीडिया: प्रभात खबर, अमर उजाला, टाइम्स ऑफ इंडिया और हिन्दुस्तान टाइम्स जैसे देश के अग्रणी अखबार।
- इलेक्ट्रॉनिक मीडिया: जी न्यूज, इंडिया 24×7, नेटवर्क18 और जनतंत्र टीवी जैसे नामचीन न्यूज चैनल।
नेटवर्क विस्तार और शैक्षणिक योगदान में निभाई अहम भूमिका
अपने करियर के दौरान वाशिंद्र मिश्र ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के रीजनल चैनलों के पॉलिटिकल एडिटर के रूप में भी कार्य कर चुके हैं। बिहार, मध्य प्रदेश और राजस्थान जैसे प्रमुख राज्यों में जी मीडिया के प्रादेशिक चैनलों की लॉन्चिंग और उन्हें स्थापित करने में उनकी बेहद महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
पत्रकारिता के साथ-साथ वे अकादमिक क्षेत्र में भी सक्रिय रहे हैं। वे जयपुर स्थित हरिदेव जोशी पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय के गवर्निंग बोर्ड में राजस्थान के राज्यपाल द्वारा नामित सदस्य के रूप में अपनी सेवाएँ दे रहे थे, जहाँ वे भावी पत्रकारों और मीडिया छात्रों को व्यावहारिक पत्रकारिता के गुर सिखाते रहे हैं।





Users Today : 35
Users Yesterday : 92