Home » आवाजाही » India News चैनल में शैलेंश द्विवेदी की एंट्री,इस राज्य के ब्यूरो हेड बनाए गए

India News चैनल में शैलेंश द्विवेदी की एंट्री,इस राज्य के ब्यूरो हेड बनाए गए

97 Views

iTV नेटवर्क ने सीनियर पत्रकार शैलेश त्रिवेदी को इंडिया न्यूज़ गुजरात के इनपुट डिपार्टमेंट का ब्यूरो चीफ नियुक्त किया है। उनकी तैनाती गुजरात के सूरत से की गई है।

iTV नेटवर्क की ओर से जारी आंतरिक सूचना के अनुसार शैलेश त्रिवेदी को संगठन में औपचारिक रूप से शामिल किया गया है। नेटवर्क ने उन्हें इंडिया न्यूज़ गुजरात के लिए इनपुट डिपार्टमेंट का ब्यूरो चीफ बनाया है। उनकी पोस्टिंग सूरत में रहेगी, जहां से वे गुजरात से जुड़ी खबरों की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Itv प्रबन्धन ने Media4samachar को नियुक्ति को लेकर मेल जारी किया हैं

शैलेश त्रिवेदी को मीडिया जगत का एक अनुभवी नाम माना जाता है। उनके पास पत्रकारिता का तीन दशक से अधिक का अनुभव है। iTV नेटवर्क से जुड़ने से पहले वे कई प्रमुख मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। उनके करियर में VTV News, ETV News, Gujarat Guardian Daily, Sandesh Daily, Gujarat Mitra, Navgujarat Times, Dhabkar, Gujarat Samachar और Sandesh जैसे नाम शामिल रहे हैं।

iTV नेटवर्क के एचआर विभाग की ओर से जारी संदेश में शैलेश त्रिवेदी का संगठन में स्वागत किया गया है और सभी सहयोगियों से उन्हें सहयोग देने की अपील की गई है। नेटवर्क प्रबंधन को उम्मीद है कि उनके अनुभव का लाभ इंडिया न्यूज़ गुजरात को मिलेगा और कवरेज को और मजबूत किया जा सकेगा।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology