Katni News: मध्य प्रदेश के कटनी में भाजपा नेता और पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक हत्याकांड के दोनों आरोपी प्रिंस जोसेफ और अकरम का पुलिस ने शार्ट एनकाउंटर किया है। फायरिंग में दोनों आरोपी घायल हो गए, उनके पास से पिस्टल और कारतूस बरामद किए गए हैं।
कटनी जिले के कैमोर में बीजेपी नेता और पूर्व गौ सेवा प्रमुख नीलेश रजक हत्याकांड के दोनों आरोपियों का बुधवार को पुलिस से एनकाउंटर किया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने आरोपियों प्रिंस जोसेफ और अकरम को कटनी जिले के कजरवारा क्षेत्र से गिरफ्तार किया था। इसी दौरान दोनों ने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिसमें चार राउंड फायर हुए और दोनों आरोपी गोली लगने से घायल हो गए।
पुलिस अधीक्षक अभिनव विश्वकर्मा ने बताया कि गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की गई। दोनों को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ जारी है। मुठभेड़ के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है।
मृतक निलेश रजक की पत्नी ने बताया कि क्षेत्र में लव जिहाद के लिए नीलेश ने शिकायत की थी जिस पर पुलिस ने निलेश पर ही FIR कर दी थी। अमरैया पार में मुस्लिम समुदाय के लोग नशे का कारोबार करते हैं। अकरम थाने में निलेश को गोली मारने की धमकी दी गई थी और मार भी दी गई। पुलिस भी इसमें दोषी है। वहीं बहन रानी ने निलेश के दोनों बच्चों की पढ़ाई के साथ पत्नी को नौकरी देने की मांग रखी है।
वहीं पूरे मामले पर कटनी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया ने बताया की नी पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए 8 टीम बनाते हुए गिरफ्तारी के प्रयास शुरू किए थे। इसी दौरान पुलिस की सूचना मिली कि आरोपी कजरवारा से कहीं भागने की फिराक में हैं। तभी मौके पर पहुंची पुलिस ने सरेंडर करने को कहा लेकिन आरोपियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने 4 राउंड गोली चलाई। शॉर्ट इनकाउंटर में दोनों आरोपी के पैर में गोली लगी और वे घायल हो गए। इलाज के लिए दोनों आरोपी को जबलपुर रेफर किया गया है। वही लव जिहाद जैसा कोई मामला नहीं है फिलहाल एनकाउंटर के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात है और हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं।





Users Today : 51
Users Yesterday : 139