Home » सियासत » धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपाइयों ने मनाया जश्न,मिठाई बांटकर दी लोकतंत्र की जीत की बधाई

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर सपाइयों ने मनाया जश्न,मिठाई बांटकर दी लोकतंत्र की जीत की बधाई

166 Views

बांगरमऊ। केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की खबर पर समाजवादी पार्टी अधिवक्ता सभा के राष्ट्रीय महासचिव संजीव त्रिवेदी एडवोकेट ने अपने आवास पर समाजवादी पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ मिठाई बांटकर लोकतंत्र की जीत का जश्न मनाया।

इस अवसर पर संजीव त्रिवेदी एडवोकेट ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में जनता की आवाज सर्वोपरि होती है तथा जनभावनाओं का सम्मान ही लोकतंत्र की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक मूल्यों की जीत है और संविधान की रक्षा के लिए समाजवादी पार्टी निरंतर संघर्ष करती रहेगी।

कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी फतेहपुर-84 ब्लॉक अध्यक्ष प्रिंस यादव, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र पाल, सकील अंसारी, नवनीत त्रिवेदी, तारिक अंसारी, राजीव शर्मा, पिंकू तिवारी, मनोज बाजपेयी, सलमान बख्श, राजू मिश्रा, हसीब खान, दिनेश यादव, सुरेश कुशवाहा, मयंक कुमार सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर देश के लोकतंत्र की विजय की बधाई दी।

media4samachar
Author: media4samachar

Live Cricket

Daily Astrology