मेरठ जनपद के फलावदा की छात्रा शैली ने हाई स्कूल परीक्षा में जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें एक दिन के लिए मेरठ की मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) के रूप में कार्य करने का अवसर मिला।

शैली ने आत्मविश्वास के साथ सीडीओ का दायित्व संभाला। उन्होंने दिनभर अधिकारियों के साथ बैठकों में हिस्सा लिया, विकास कार्यों की समीक्षा की और प्रशासनिक कार्यप्रणाली को समझा।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. नूपुर गोयल (आईएएस) ने शैली की प्रतिभा की सराहना की। उन्होंने कहा कि शैली जैसी मेधावी छात्राएँ समाज की वास्तविक शक्ति हैं और उनकी लगन यह दर्शाती है कि बेटियाँ हर क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकती हैं।
डॉ. गोयल ने शैली को स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शैली की यह उपलब्धि अन्य छात्राओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकती है।




Users Today : 5
Users Yesterday : 241