नोएडा: मध्यप्रदेश की राजनीति और पत्रकारिता में अपनी सशक्त पहचान बनाने वाली टीवी एंकर शिवांगी जैन ने सुदर्शन न्यूज़ से अपनी राहें अलग कर ली हैं। सुदर्शन न्यूज़ के साथ उनका 2 साल का सफर अनुभवों और उपलब्धियों से भरा रहा। अब वह अपने करियर के एक नए अध्याय की ओर कदम बढ़ा रही हैं।
भोपाल से नोएडा तक का पत्रकारिता सफर
शिवांगी ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भोपाल में ‘स्वराज एक्सप्रेस’ के साथ की थी। इसके बाद उन्होंने नोएडा का रुख किया और ‘सुदर्शन न्यूज़’ से जुड़ीं, जहाँ अपनी पहचान और मजबूत की।
अकादमिक पृष्ठभूमि
उन्होंने अपनी प्रारंभिक और उच्च शिक्षा तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU), मुरादाबाद से पूरी की। इसके बाद उन्होंने देश के प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (PG) की डिग्री हासिल की।
लेखन और बेबाक एंकरिंग की जुगलबंदी
शिवांगी जैन की खासियत कैमरे के सामने उनकी बेबाक आवाज़ ही नहीं, बल्कि उनकी कलम भी रही है। बचपन से ही लेखन में रुचि रखने के कारण वह पत्रकारिता के साथ-साथ देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों और डिजिटल मंचों पर नियमित रूप से लिखती रही हैं।
सुदर्शन न्यूज़ के साथ 2 साल का सफल सफर पूरा करने के बाद शिवांगी अब अपनी नई यात्रा की तैयारी में हैं।





Users Today : 37
Users Yesterday : 92