सत्ता के लोभी और बड़े-बड़े अफसरों को अपनी कुर्सी से बेहद प्रेम होता है.. इस कुर्सी पर बैठकर इन्हें लगता है अब यह भगवान है और दुनिया को ये चलाएंगे.. और बस लग जाते हैं अपनी मनमानी करने.. इतना ही नहीं इस मनमानी के दौरान अगर कभी कभार यह फंस भी जाए तो उनके बाकी के भगवान पहुंच जाते है इन्हें बचाने..
दअसल, IAS अधिकारी अभिषेक प्रकाश… जो रिश्वत मांगने के आरोप में निलंबित हुए अब अभिषेक प्रकाश का निलंबन जल्द समाप्त होने जा रहा है. शासन के सूत्रों के मुताबिक, उनकी बहाली 14 मार्च के बाद से प्रभावी मानी जाएगी.. 2006 बैच के आईएएस अफसर अभिषेक प्रकाश के खिलाफ दाखिल चार्जशीट को इलाहाबाद हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच की तरफ से रद्द किए जाने के बाद विभागीय स्तर पर उनकी बहाली की तैयारी पूरी कर ली गई है.
बता दे कि, 20 मार्च 2025 को आईएएस अधिकारी अभिषेक प्रकाश को रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में निलंबित किया गया था. अभिषेक प्रकाश पर सोलर कंपनी से प्रोजेक्ट मंजूरी के बदले घूस मांगने का आरोप था, जिसके बाद कंपनी की तरफ से की गई शिकायत पर संज्ञान लेते हुए यूपी सरकार ने उन्हें निलंबित किया था. हालांकि, फरवरी 2026 में हाईकोर्ट की लखनऊ बेंच ने इस मामले में साक्ष्य के अभाव में चार्जशीट रद्द कर दी थी.जिससे उनकी बहाली का रास्ता साफ हो गया.




Users Today : 35
Users Yesterday : 892