पोलिटिकल रिपोर्टर तनु बालियान ने अपनी नई पारी की शुरुआत नक्षत्र न्यूज़ के साथ की है। उनको दिल्ली/NCR का स्टेट हेड बनाया गया हैं
उन्होंने हाल ही में लगभग ढाई साल तक जुड़े रहने के बाद स्वदेश न्यूज़ चैनल से इस्तीफा दिया है स्वदेश न्यूज़ में काम करने के दौरान उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई

मूल रूप से मुज़फ़्फ़रनगर (यूपी) से ताल्लुक रखने वाली तनु बालियान के पास पत्रकारिता और रिपोर्टिंग का करीब 5 वर्षों का अनुभव है। स्वदेश न्यूज़ में अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने अपनी विशिष्ट शैली से दर्शकों और प्रबंधन, दोनों के बीच अलग पहचान बनाई।तनु अपनी तेज तर्रार और बेबाकी के लिए जानी जाती है| लोकसभा और विधानसभा का चुनाव हो या फिर बाढ़ हो तनु बालियान ने समय-समय पर अपने काम से दर्शकों का दिल जीता है।
स्वदेश न्यूज़ से पहले भी तनु बालियान कई स्थापित मीडिया संस्थानों में अपनी सेवाएं दे चुकी हैं।





Users Today : 107
Users Yesterday : 139