Times Now Navbharat: ख़बर देश के हिंदी न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत से आ रही है। जहां पिछले कुछ हफ्तों से पत्रकारों की छंटनी का दौर जारी है। अभी 4 दिन पहले ही सूत्रों से खबर मिली थी कि चैनल के गेस्ट को-ऑर्डिनेटर हेड की नौकरी छीन ली गई है। बेंगलुरु की रिपोर्टर को भी बाहर का रास्ता दिखा दिया गया। और अब खबर आ रही है कि PCR-पैनल प्रोड्यूर, प्रोडक्शन समेत 8 पत्रकारों की नौकरी संस्थान ने छीन ली गई है।
आपको बता दें पिछले कुछ वक्त से इस चैनल में छंटनी का दौर लगातार जारी है जिससे यहां काम करने वाले पत्रकार सदमे में हैं। पहले प्रोडक्शन, फिर ग्राफिक्स, कैमरामैन, IT, गेस्ट कोऑर्डिनेटर और अब पीसीआर, पैनल प्रोड्यूसर टीम से पत्रकारों को बाहर निकालना, निश्चित तौर से पत्रकारों के भविष्य पर बड़ा प्रश्न चिन्ह लगा रहा है। Media 4samachar के पास निकाले गए पत्रकारों के नाम हैं लेकिन उनके करियर को ध्यान में रखते हुए उनका नाम प्रकाशित नहीं किया जा रहा है।
Disclaimer: Media4samachar को भेजी गई Mail पर जानकारी के मुताबिक, ख़बरी मीडिया ख़बर की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है।




Users Today : 149
Users Yesterday : 139